होंडा कार्स (Honda Cars) ने एंट्री लेवल सेडान अमेज (Sedan Amaze) का BS-VI इंजन वाला संस्करण पेश किया है. दिल्ली शोरूम में इसकी कीमत 6.09 लाख से 9.55 लाख रुपये के बीच है. इस वाहन के 1.2 लीटर पेट्रोल संस्करण का दाम 6.09 लाख और 8.75 लाख रुपये है, वहीं 1.5 लीटर के डीजल संस्करण की कीमत 7.55 लाख से 9.95 लाख रुपये है.
1/5Honda Cars के VP राजेश गोयल ने कहा कि Honda भारतीय बाजार में नई और आधुनिक पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी लाना चाहती है. हमने Honda Amaze का बीएस-6 संस्करण पेश किया है. यह सेडान भारत में उसका पहला बीएस-छह उत्सर्जन मानकों के अनुरूप डीजल मॉडल है.
2/5यह भी खबर है कि होंडा कार्स ने अपने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित कारखाने के कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) पेश की है. कंपनी का कहना है कि वह कारखाने की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए यह कदम उठाने जा रही है. इस योजना पर कारखाने की श्रमिक यूनियन के साथ सहमति बन चुकी है. यह योजना 28 जनवरी से 17 फरवरी, 2020 तक खुली रहेगी.
3/5होंडा कार्स के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारे प्लांट के सहयोगियों के लिए यह योजना पेश की गई है. उद्योग में दक्षता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए सामान्य तौर पर इस तरह का कदम उठाया जाता है.’’
4/5कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह योजना पूरी तरह स्वैच्छिक है और इसके कर्मचारियों के साथ बातचीत के बाद तैयार किया गया है. यह संगठन और कर्मचारियों दोनों के लिए लाभ वाली होगी.
5/5जापान की कंपनी अपने ग्रेटर नोएडा संयंत्र में Honda City, Honda Civic और Honda CRV कारों का मैन्युफैक्चरिंग करती है. कंपनी का राजस्थान के टपूकड़ा में भी कारखाना हैं, जहां Amaze, WRV Jazz और BRV की मैन्युफैक्चरिंग होती है.