HONDA car offers September 2022: जापानी कार कंपनी होंडा की भारतीय ईकाई होंडा कार्स इंडिया (honda cars india) अपने कुछ चुनिंदा कारों पर इस महीने शानदार बेनिफिट ऑफर कर रही है. अगर आप भी होंडा की कार (HONDA Car offers) खरीदने की सोचल रहे हैं तो 30 सितंबर तक आप इस ऑफर के तहत अपनी पसंदीदा कार खरीद सकते हैं. इस बेनिफिट में आपको कई तरह के डिस्काउंट और बेनिफिट मिलेंगे. कंपनी फिलहाल अपनी न्यू होंडा अमेज, होंडा सिटी पांचवीं जेनरेशन, होंडा सिटी फोर्थ जेनरेशन, होंडा डब्ल्यूआर-वी और होंडा जैज कारों पर ये ऑफर दे रही है.
1/5होंडा की बेहद पॉपुलर सेडान है होंडा सिटी. कंपनी इस मॉडल की पांचवीं जेनरेशन पर इस महीने स्पेशल ऑफर दे रही है. आप इस कार पर 27,496 रुपये का बेनिफिट ले सकते हैं. इसमें 5,000 रुपये तक की नकद छूट या 5,496 रुपये तक एफओसी एक्सेसरीज का फायदा मिलेगा. इसके अलावा, 5,000 रुपये तक कार एक्सचेंज पर छूट ले सकते हैं. साथ ही कस्टमर लॉयल्टी बोनस भी 5,000 रुपये का ले सकते हैं. कार एक्सचेंज बोनस भी 7,000 रुपये का मिल रहा है और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर शामिल है.
2/5होंडा सिटी की चौथी जेनरेशन खरीदने वाले हैं तो आपको इस पर 5000 रुपये का बेनिफिट मिलेगा. इस कार पर कंपनी फिलहाल कस्टमर लॉयल्टी बोनस के तौर पर यह बेनिफिट दे रही है. इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9,49,900 रुपये है.
3/5होंडा की सेडान कार न्यू होंडा अमेज पर भी कंपनी इस महीने 8000 रुपये का बेनिफिट दे रहा है. इसमें 5000 रुपये कस्टमर लॉयल्टी बोनस मिलेगा और 3000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. इस कार की शुरुआती एक्सशो रूम की कीमत 6,62,600 है.
4/5होंडा की मिड साइज कॉम्पैक्ट एसयूवी होंडा डब्ल्यूआर-वी (पेट्रोल) पर भी बेनिफिट मिल रहा है. इस कार (Honda WR-V) पर कुल 27,000 रुपये का बेनिफिट मिल रहा है. इसमें ₹ 10,000 रुपये के कार एक्सचेंज पर छूट दी जा रही है. इसके अलावा, 5000 रुपये कस्टमर लॉयल्टी बोनस, 7000 रुपये कार एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है.
5/5होंडा जैज पर भी कंपनी इस महीने कुल 25,000 रुपये का बेनिफिट ऑफर कर रही है. इसमें 10,000 रुपये के कार एक्सचेंज पर छूट मिल रही है. इसके अलावा, 5,000 रुपये कस्टमर लॉयल्टी बोनस, 7,000 रुपये कार एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलेंगे.