2022 Mahindra Scorpio N: महिंद्रा अपने पॉपुलर एसयूवी स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) को नए कलेवर और नए लोगो के साथ 27 जून को लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इस बार एसयूवी में कई सारे बदलाव किए हैं. आपको काफी बदली-बदली सी नजर आएगी नई महिंद्रा स्कॉर्पियो. माना जा रहा है कि इसकी कीमत भी वर्तमान समय की स्कॉर्पियो से ज्यादा होने वाली है. कंपनी ने इसकी (Mahindra Scorpio N) कई तस्वीरें जारी की हैं. आइए हम यहां एक नजर डालते हैं.
1/5नई स्कॉर्पियो 2022 Mahindra Scorpio N कंपनी के नए लोगो के साथ दस्तक देगी. कंपनी की इस एसयूवी का प्रोजेक्ट कोड Z101 है. मॉडल का नाम Scorpio-N रखा गया है.
2/5नई 2022 Mahindra Scorpio N को कंपनी मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों वेरिएंट में पेश करेगी. इसमें प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस मॉडर्न फीचर्स मिलेंगे. यह 4x4 ऑप्शन में ऑफर किया जाएगा.
3/5नई स्कॉर्पियो (New Scorpio N) कंपनी के चाकन प्लांट में बनी है. यह गाड़ी न्यू बॉडी ऑन फ्रेम प्लेटफॉर्म पर तैयार हुई है.
4/5महिंद्रा ने नई स्कॉर्पियो में एक्सटीरियर में भी काफी चेंज किया है. गाड़ी की हेडलैम्प और बंपर में भी बदलाव है. साथ ही व्हील में भी बदलाव देखने को मिलेगा.
5/5स्कॉर्पियो को नए अवतार में आने के बाद भी कंपनी अपनी मौजूदा मॉडल को जारी रखेगी और वह Scorpio Classic ब्रांड के नाम से जारी रहेगी.