&format=webp&quality=medium)
(Representational)
SIAM Auto Sales April 2023: घरेलू पैसेंजर व्हीकल्स (Domestic passenger vehicle) की थोक बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़ गई. उद्योग संगठन सिआम (SIAM) ने शुक्रवार को बताया कि इस दौरान सभी सेगमेंट में डिमांड मजबूत रही. आंकड़ों के मुताबिक, थोक बिक्री अप्रैल 2022 में 2,93,303 यूनिट की तुलना में अप्रैल 2023 में बढ़कर 3,31,278 यूनिट हो गई. थोक बिक्री का मतलब कंपनियों से डीलरों तक पहुंचने वाले यात्री वाहनों की संख्या से है. पिछले महीने पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री किसी भी साल अप्रैल में अब तक सबसे अधिक रही.
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सिआम) के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान मारुति सुजुकी इंडिया ने 1,37,320 व्हीकल्स डीलरों को भेजे. पिछले साल समान अवधि में यह आंकड़ा 1,21,995 था. इसी तरह हुंडई मोटर इंडिया की थोक बिक्री अप्रैल में 49,701 यूनिट रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 44,001 थी.
SIAM ने बताया कि टू-व्हीलर्स की थोक बिक्री समीक्षाधीन महीने में 15 फीसदी बढ़कर 13,38,588 यूनिट हो गई, जो एक साल पहले 11,62,582 थी. समीक्षाधीन माह में थ्री-व्हीलर्स की थोक बिक्री बढ़कर 42,885 यूनिट हो गई.
SIAM के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि आने वाले वक्त में अन्य कारकों के अलावा मानसून की अच्छी बारिश इस क्षेत्र में ग्रोथ को बनाए रखने में मदद कर सकती है. सिआम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि पिछले महीने पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री किसी भी साल अप्रैल में अब तक सबसे अधिक रही.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें