Mercedes-Benz Price Hike: महंगा हो गया मर्सिडीज कार खरीदने का सपना, 1 अप्रैल से 12 लाख रुपये तक बढ़ जाएंगे दाम

Mercedes-Benz Price Hike: लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज ने तीन महीने में दूसरी बार अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. 1 अप्रैल से मर्सिडीज की गाड़ियां 12 लाख रुपये तक महंगी हो जाएंगी.
Mercedes-Benz Price Hike: महंगा हो गया मर्सिडीज कार खरीदने का सपना, 1 अप्रैल से 12 लाख रुपये तक बढ़ जाएंगे दाम

(Source: Reuters)

Mercedes-Benz Price Hike: लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने गुरुवार को कहा कि वह 1 अप्रैल से अपने कई मॉडलों के दाम 12 लाख रुपये तक बढ़ा रहा है. तीन महीने में दूसरी बार मर्सिडीज बेंज (Mercedes-Benz) ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में इजाफे का ऐलान किया है. कंपनी ने बताया कि Mercedes-Benz के मॉडल रेंज की एक्स शोरूम कीमत 1 अप्रैल, 2023 से 5 फीसदी तक बढ़ जाएगी. कंपनी ने कहा कि फॉरेन एक्सचेंज पर भार पड़ने से होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए कंपनी ने कीमतों को बढ़ाने का फैसला लिया है.

क्यों हुआ कीमतों में इजाफा

मर्सिडीज-बेंज इंडिया (Mercedes-Benz India) के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO संतोष अय्यर (Santosh Iyer) ने बताया कि कंपनी Euro पर नज़र रख रही है और पिछले कुछ महीनों में रुपये में इसके मुकाबले गिरावट आई है. उन्होंने कहा, "अक्टूबर में यह (Euro) 78-79 (एक रुपये के मुकाबले) के आसपास था और अब यह 87 पर है. यह वास्तव में दबाव डाल रहा है और अगर हम अभी यह सक्रिय कदम नहीं उठाते हैं, तो यह भारत में हमारा बिजनेस मॉडल बिगड़ जाएगा."

Add Zee Business as a Preferred Source

कितनी महंगी हो गई Mercedes-Benz

मर्सिडीज़ बेंज ने बताया कि इसलिए कंपनी को एक अप्रैल से अपनी A-Class limousine की कीमतों में 2 लाख रुपये और G LA SUV की टॉप एंड S 350d limousine की कीमतों में 7 लाख रुपये और टॉप एंड Mercedes Maybach S 580 की कीमतों में 12 लाख रुपये का इजाफा करना होगा,

बता दें कि कंपनी इस साल दूसरी बार अपनी कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है. इसके पहले Mercedes ने जनवरी में अपनी गाड़ियों की कीमतों में 5 फीसदी तक का इजाफा किया था.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें