ऑटो कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए ऑफर्स और भारी डिस्काउंट ला रही हैं. मारुति, ह्युंडई, निसान और होंडा अपने कुछ मॉडल पर 55,000 से लेकर 95,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही हैं.
मंदी की मार से जूझ रही ऑटो कंपनियां अपनी बिक्री बढ़ाना चाहती हैं. इसलिए कंपनियां त्योहारी सीजन से पहले ही गाड़ियों पर भारी डिस्काउंड ऑफर कर रही हैं.