जानिए Maruti Suzuki की किस कार की कितनी है कीमत और क्या है माइलेज

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी हैचबैक से लेकर, एसयूवी और सेडान तक लगभग हर सेगमेंट की कार का निर्माण करती है.
जानिए Maruti Suzuki की किस कार की कितनी है कीमत और क्या है माइलेज

स्विफ्ट मारुति सुजुकी की वर्ष 2005 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी.  (फोटो- Maruti)

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी हैचबैक से लेकर, एसयूवी और सेडान तक लगभग हर सेगमेंट की कार का निर्माण करती है. और भारत की सड़कों पर सबसे ज्यादा कब्जा मारुति सुजुकी का ही है. इस समय एक दर्जन से अधिक मॉडल मारुति सुजुकी के सड़कों पर दौड़ रहे हैं. इनमें ऑल्टो, बलेनो, स्विफ्ट, स्विफ्ट डिजायर, वैगनआर, सिलेरियो, सियाज, अर्टिगा, ईको, इग्निस, ऑल्टो के10 शामिल हैं. यहां हम मारुति सुजुकी के कुछ चुनिंदा मॉडल की खासियत और उनकी कीमतों के बारे में चर्चा कर रहे हैं.

मारुति सुजुकी बलेनो
मारुति की बलेनो बहुत तेजी से बिकने वाली कारों में शामिल है. बलेनो के इंजन 998 से लेकर 2148 सीसी क्षमता वाले हैं और इसके विभिन्न मॉडलों का माइलेज 21.1 किलोमीटर प्रति लीटर से लेकर 27.39 किमी/लीटर है. अगर बलेनो की कीमत की बात करें तो इसके दाम 5.45 लाख (एक्स शोरूम कीमत) से शुरू होकर 8.77 लाख रुपये तक हैं. यह गाड़ी मैन्युअल और ऑटोमेटिक सीवीटी में उपलब्ध है. पेट्रोल बलोनो की कीमत 5.45 लाख से शुरू होती है जबकि इसका डीजल वर्जन 6.60 लाख से शुरू होता है.

वेरिएंट
- सिगमा पेट्रोल (मैन्युअल) 6.07 लाख रुपये (ऑनरोड)
- डेल्टा पेट्रोल (मैन्युअल) 7.08 लाख रुपये (ऑनरोड)
- सिगमा डीजल (मैन्युअल) 7.58 लाख रुपये (ऑनरोड)
- डेल्टा सीवीटी पेट्रोल (ऑटोमेटिक) 8.57 लाख रुपये (ऑनरोड)
- जेटा डीजल (मैन्युअल) 9.16 लाख रुपये (ऑनरोड)

Add Zee Business as a Preferred Source

मारुति सुजुकी डिजायर
मारुति सुजुकी का डिजायर मॉडल भी बहुत पॉपुलर हुआ है. कंपनी ने अभी हाल ही में इसे नए फीचर और नए लुक के साथ रिलॉन्च किया है. डिजायर पेट्रोल और डीजल दोनों ही वेरिएंट में उपलब्ध है. इसका माइलेज 22 किमी/लीटर से लेकर 28.4 किमी/लीटर तक है और इसके इंजन की क्षमता 1197 सीसी से लेकर 2148 सीसी तक है. यह मैन्युअल तथा ऑटोमेटिक, दोनों ही वेरिएंट में आती है. मारुति सुजुकी डिजायर की कीमत 5.69 लाख (एक्स शोरूम कीमत) से शुरू होकर 9.54 लाख रुपये तक है. जबकि पेट्रोल वेरिएंट 5.69 लाख से शुरू होता है और डीजल मॉडल 6.67 लाख रुपये से शुरू होता है.

Maruti Suzuki

मारुति सुजुकी वैगनआर
मारुति सुजुकी इसे कंपलीट फैमली कार कहती है. वैगनआर ने भी बिक्री में बुलंदी कायम की है और यह गाड़ी इतनी पॉपुलर रही है कि कंपनी ने इसे भी नए लुक में रीलॉन्च किया है. इस कार कीमत 4.19 लाख रुपये से शुरू होकर 5.37 लाख रुपये तक है. इसमें 998 सीसी से लेकर 1197 सीसी क्षमता वाले इंजन लगाए गए हैं. वैगनआर का माइलेज 21.5 से लेकर 22.5 किमी/लीटर तक है.

मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा
मारुति की यह कार मल्टीकलर में शानदार लुक देती है. और कंपनी दावा है कि इसका माइलेज 24.29 किमी/लीटर तक है. इसमें 1248 सीसी क्षमता वाला इंजन लगा हुआ है. विटारा ब्रेजा की कीमत 8.74 लाख से शुरू होकर 12.56 लाख रुपये तक है. यह कार डीजल वेरिएंट में उपलब्ध है.

मारुति सुजुकी अर्टिगा
मारुति सुजुकी की एसयूवी अर्टिगा शानदार फीचर के साथ सड़कों पर दौड़ रही है. इसकी कीमत 8.35 लाख रुपये से शुरू होकर 12.9 लाख रुपये तक है. अर्टिगा का पेट्रोल वेरिएंट 8.35 लाख से शुरू होता है, जबकि डीजल वेरिएंट की कीमत 10.08 लाख से शुरू होती है. इसके इंजन की क्षमता 1248 सीसी से लेकर 1462 सीसी तक है. कंपनी का दावा है कि अर्टिगा का माइलेज 22 किमी/लीटर तक है.

मारुति सुजुकी स्विफ्ट
स्विफ्ट मारुति सुजुकी की वर्ष 2005 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी. कंपनी ने इसे नए लुक और नए फीचर के साथ फिर से लॉन्च किया है. इसके इंजन की क्षमता 1418 सीसी है और कंपनी के मुताबिक इसका माइलेज 28 किमी/लीटर है. मारुति सुजुकी स्विफ्ट की कीमत 5.52 लाख रुपये से शुरू होकर 10.09 लाख रुपये तक है. पेट्रोल स्विफ्ट की कीमत 5.52 लाख रुपये और डीजल स्विफ्ट की कीमत 6.67 लाख रुपये से शुरू होती है.

मारुति सुजुकी S-Cross
एस-क्रॉस मारुति सुजुकी की सबसे महंगी एसयूवी है. इसमें एसयूवी के सभी एडवांस फीचर्स हैं. इसकी कीमत 10.02 लाख रुपये से शुरू होकर 13.49 लाख रुपये तक है. एस क्रॉस के डीजल वेरिएंट की कीमत 10.02 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 1248 सीसी क्षमता वाला इंजन लगाया हुआ है और 24 कीमी/लीटर के माइलेज का दावा कंपनी द्वारा किया जाता है.

Maruti Suzuki

मारुति सुजुकी ऑल्टो
मारुति सुजुकी की भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ऑल्टो है. इसकी कीमत 2.95 लाख रुपये से शुरू होकर 4.32 लाख रुपये तक है. ऑल्टो में 800 सीसी का इंजन लगाया गया है और 28 किमी/लीटर के माइलेज का दावा किया जाता है. ऑल्टो के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 2.95 लाख से शुरू होती है, जबकि इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत 4.26 लाख से शुरू होती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6