Mahindra XUV700 की बुकिंग 7 अक्‍टूबर से होगी शुरू, पहले 25 हजार कस्‍टमर्स के लिए रहेगी खास कीमत 

महिंद्रा एंड महिंद्रा का कहना है कि XUV700 SUV 5-seater पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्‍शन में मिलेगी.
Mahindra XUV700 की बुकिंग 7 अक्‍टूबर से होगी शुरू, पहले 25 हजार कस्‍टमर्स के लिए रहेगी खास कीमत 

(Image: official website) 

Mahindra XUV700 SUV 5-seater: महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने Mahindra XUV700 (5-Seater) की ऑफिशियल बुकिंग 7 अक्‍टूबर से शुरू होने जा रही है. कंपनी ने SUV को 14 अगस्‍त को लॉन्‍च किया था. ब्लू और स्लेट ब्लैक कलर में इसके मॉडल मार्केट में नजर आएंगे.

कंपनी के मुताबिक, XUV700 MX series (MT, petrol, 5-Seater) की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये है. वहीं, AX series (MT, petrol, 5-Seater) की शुरुआती कीमत 12.99 लाख रुपये है. कंपनी का कहना है कि पहली 25,000 बुकिंग के लिए यह कीमतें लागू रहेंगी. गाड़ी के डिटेल प्राइस का एलान बाद में होगा. XUV700 का 7 सीटर वर्जन भी कंपनी जल्‍द लॉन्‍च करने वाली है.

Mahindra XUV700 SUV: एक दमदार SUV

Add Zee Business as a Preferred Source

महिंद्रा XUV700 के इंजन और पावर की बात करें तो इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन होंगे. पेट्रोल वर्जन 200bhp, 2.0L टर्बो मोटर के साथ आएगा और डीजल मॉडल 185bhp, 2.2L mHawk टर्बो यूनिट का इस्तेमाल करेगी. ये दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्‍शन के साथ उपलब्ध हैं. XUV700 के साथ 4X4 पावरट्रेन का विकल्प भी है.

Zee Business Hindi Live यहां देखें

XUV700: सेफ्टी फीचर्स

कंपनी ने XUV700 में सेफ्टी फीचर्स का पूरा ध्‍यान रखा है. इसमें फ्रंट और साइड एयरबैग, ABS, EBD, हिल-होल्ड कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, रिवर्सिंग कैमरा, 360-डिग्री सराउंड व्यू आदि जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. SUV को कई सेगमेंट-फर्स्ट सेफ्टी फीचर्स जैसे ऑटो-बूस्टर हेडलैम्प्स (जो ऑटोमैटिक रूप से हेडलैम्प्स के थ्रो और इंटेंसिटी को बढ़ाते हैं), ड्राइवर अलर्ट, पर्सनल सिक्योरिटी अलर्ट भी हैं.

XUV700: स्‍पेसिफिकेशन एंड इंटीरियर

XUV700 एक कनेक्‍टेड SUV है. इसे अमेजन एलेक्‍सा सपोर्ट भी है. वॉयस कमांड पर सनरूप भी ऑपरेट करती है. . XUV700 में चार ड्राइविंग मोड- Zip, Zap, Zoom और Custom हैं. XUV700 के बीच में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. इसमें Sony 3D साउंड सिस्टम, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, केबिन एयर फिल्टर, एंबियंट लाइटिंग, डुअल-जोन ऑटोमैटिक एसी, पावर्ड फ्रंट सीट्स, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, क्रूज़ कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6