&format=webp&quality=medium)
Jaguar Land Rover Recalls Vehicles: टाटा मोटर्स अधिकृत ऑटो कंपनी जैगुआर लैंड रोवर ने कई गाड़ियों को वापस बुलाने का फैसला किया है. कंपनी ने अमेरिका में अपनी कई गाड़ियों को वापस बुलाया है. बता दें कि ये वैसे तो ब्रिटेन की कंपनी ने लेकिन कुछ साल पहले देश के दिग्गज बिजनेस ग्रुप टाटा ग्रुप ने इसका अधिग्रहण कर लिया था. ब्लूमबर्ग के हवाले से खबर के मुताबिक, जैगुआर लैंड रोवर ने 2409 गाड़ियों को वापस बुलाने का फैसला किया है. कंपनी ने कुछ तकनीकी कारणों की वजह से इन कार को वापस बुलाया है.
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अमेरिका में 2409 गाड़ियों को वापस बुला लिया है. कंपनी ने पैसेंजर एयरबैग्स में दिक्कत आने की वजह से इन कार को वापस बुला लिया है. हालांकि इसका असर अमेरिका में रहने वाले लोगों पर पड़ेगा. अमेरिका में जिन लोगों के पास जेएलआर की गाड़ियां होंगी, उनसे ही कंपनी ने गाड़ियों को वापस बुलाया है.
टाटा मोटर्स अपने तमिलनाडु प्लांट में JLR EVs का मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना बना रही है. बता दें कि अभी तक जैगुआर लैंड रोवर की कार को इम्पोर्ट करके भारत लाया जाता है, क्योंकि JLR ब्रिटिश कंपनी है लेकिन इसका अधिग्रहण टाटा मोटर्स के पास है.
अगर टाटा मोटर्स भारत में जेएलआर की कार को बनाने लग जाएगी तो हो सकता है आने वाले समय में ये कार मौजूदा कीमत के मुकाबले सस्ती मिलने लगे. इस प्लांट की नई फैसिलिटी में लग्जरी कार को तैयार किया जाएगा. ऐसा बताया जा रहा है कि इस प्लांट का अनुमानित निवेश 1 बिलियन डॉलर होगा.
बता दें कि टाटा मोटर्स ने साल 2008 में जैगुआर लैंड रोवर का अधिग्रहण किया था. बता दें कि टाटा ग्रुप की फ्लैगशिप ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स, मार्केट वैल्यू के लिहाज से दूसरे नंबर पर आती है. पहले नंबर पर मारुति सुजुकी है. बता दें कि दोनों ही कंपनियां मार्केट में लिस्टेड हैं.