अगर आप हैं ford के कस्‍टमर तो आपको इस बड़े फैसले के बारे में जानना है जरूरी

फोर्ड इंडिया ने शुक्रवार को इकोस्पोर्ट की 7,249 इकाइयों को वापस मंगाने की घोषणा की.
अगर आप हैं ford के कस्‍टमर तो आपको इस बड़े फैसले के बारे में जानना है जरूरी

नवंबर, 2017 से मार्च, 2018 के दौरान बनीं 7,249 इकोस्पोर्ट पेट्रोल वाहनों का निरीक्षण कर रही है कंपनी (फाइल फोटो)

फोर्ड इंडिया ने शुक्रवार को इकोस्पोर्ट की 7,249 इकाइयों को वापस मंगाने की घोषणा की. कंपनी ने पावरट्रेन कंट्रोल मॉड्यूल (पीसीएम) सॉफ्टवेयर का उन्नयन करने के लिए यह कदम उठाया है. फोर्ड इंडिया ने बयान में कहा कि वह स्वैच्छिक रूप से नवंबर, 2017 से मार्च, 2018 के दौरान विनिर्मित 7,249 इकोस्पोर्ट पेट्रोल वाहनों का निरीक्षण कर रही है.

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह सॉफ्टवेयर अपडेट फोर्ड की अपने वाहनों को विश्वस्तीय गुणवत्ता सुनिश्चित करने की निरंतर प्रतिबद्धता के अनुरूप है और इससे अचानक डीएक्सलरेशन या बैटरी ड्रेनेज की क्षीण सी संभावना भी खत्म हो जाएगी. बयान में कहा गया कि फोर्ड इंडिया की तरफ से इसके लिए ग्राहकों को नोटिफिकेशन या पत्र मिलेगा. इसके अलावा वे फोर्ड इंडिया की वेबसाइट पर भी जांच सकते हैं कि क्या उनकी कार इसके दायरे में आ रही है या नहीं.

इनपुट एजेंसी से

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6