&format=webp&quality=medium)
इंटीरियर में दोनों में जो अंतर है, वह कस्टमर की अपनी पसंद पर भी निर्भर है. (जी बिजनेस)
देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी ह्युंडई ने आई10 सीरीज में थर्ड जेनरेशन की कार GRAND i10 Nios पेश किया है. अगर आपको कार खरीदनी है और आप इस कन्फ्यूजन में हैं कि GRAND i10 Nios खरीदूं या SWIFT तो इसका फैसला आप दोनों कारों की मोटी बातों की तुलना करके ही फैसला ले सकते हैं. हां, इंटीरियर में दोनों में जो अंतर है, वह कस्टमर की अपनी पसंद पर भी निर्भर करेगा. हम यहां दोनों कारों की मुख्य बातों पर विश्लेषण करते हैं.
शुरुआती कीमत
अगर नई कार GRAND i10 Nios की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 4.99 लाख रुपये है. इसी तरह मारुति SWIFT की शुरुआती एक्स-शोरूम (दिल्ली) कीमत 5.14 लाख रुपये है.
इंजन
GRAND i10 Nios का इंजन
पेट्रोल इंजन - 1197सीसी, मैक्सिमम पावर - 83ps@6000rpm
डीजल इंजन - 1186सीसी, मैक्सिमम पावर - 75ps@4000rpm
SWIFT का इंजन
1197सीसी, मैक्सिमम पावर - 81.7ps@6000rpm
माइलेज
GRAND i10 Nios की माइलेज
पेट्रोल इंजन वाली कार का माइलेज - 20.7 किलोमीटर प्रति लीटर
डीजल इंजन वाली कार का माइलेज - 26.2 किलोमीटर प्रति लीटर
SWIFT की माइलेज
पेट्रोल इंजन वाली कार का माइलेज - 21.21 किलोमीटर प्रति लीटर
डीजल इंजन वाली कार का माइलेज - 28.40 किलोमीटर प्रति लीटर
फ्यूल टैंक कैपिसिटी
दोनों कारों में 37 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक है
कार की लंबाई
GRAND i10 Nios की कुल मिलाकर लंबाई - लंबाई 3805mm है
SWIFT की कुल मिलाकर लंबाई - 3840 mm है
GRAND i10 Nios में है खास
SWIFT में है खास