&format=webp&quality=medium)
India vs Pakistan FREE Live Streaming, Cricket World Cup 2023: विश्वकप 2023 का महामुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान शनिवार 14 अक्टूबर 2023 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा. इस मुकाबले का इंतजार सरहद के दोनों पार के करोड़ों प्रेमी पिछले चार साल से कर रहे हैं. पाकिस्तान वनडे विश्वकप में आज तक भारत से जीत नहीं सका है. वहीं, टीम इंडिया अपने 7-0 के रिकॉर्ड में एक जीत का इजाफा कर इसे 8-0 करना चाहेगी. वहीं, बीसीसीआई ने इस मैच के लिए खास तैयारियां की है. कई बॉलीवुड सिंगर्स इस मैच से पहले परफॉर्म करेंगे. जानिए कब और कहां पर देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग.
भारत पाक विश्वकप महामुकाबले का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के चैनल स्टार स्पोर्ट्स, स्टार स्पोर्ट्स एचडी 1, स्टार स्पोर्ट्स एचडी 2 में देख सकते हैं. इसके अलावा आप डीडी स्पोर्ट्स और डीटीएच में भारत बनाम पाक का लाइव टेलिकास्ट देख सकते हैं. वहीं, यदि आप ओटीटी में इस मैच को देखना चाहते हैं तो आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. इसके लिए आपको कोई सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी. दोपहर 1.30 बजे टॉस होगा. वहीं, दोपहर दो बजे मैच शुरू होगा.
भारत-पाकिस्तान मैच में टॉस से पहले कई बॉलीवुड सिंगर्स दोपहर 12.30 बजे से परफॉर्म करेंगे. इसे वर्ल्ड कप की अनाधिकारिक ओपनिंग सेरेमनी भी कहा जा रहा है. बीसीसीआई के मुताबिक इस बड़े मुकाबले में शंकर महादेवन, अरिजीत सिंह, सुनिधि चौहान, सुखविंदर सिंह खास परफॉर्मेंस देंगे. इसके अलावा वर्ल्ड कप के तीन गोल्डन टिकट होल्डर- सचिन तेंदुलकर, रजनीकांत और अमिताभ बच्चन भी इस मैच के लिए इनवाइटेड हैं. वहीं, स्टेडियम के अंदर क्रिकेट फैंस को फ्री पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर मिलेगा.
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, के.एल.राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, आर.अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम.