RBSE 8th Result 2023 Live: राजस्‍थान बोर्ड 8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, यहां जानें कैसे देख सकते हैं आप?

RBSE 8th Result 2023 Released- 13 लाख स्‍टूडेंट्स का रिजल्‍ट का इंतजार खत्‍म हो चुका है. राजस्‍थान बोर्ड ने 8वीं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे जारी कर दिया है.
RBSE 8th Result 2023 Live: राजस्‍थान बोर्ड 8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, यहां जानें कैसे देख सकते हैं आप?

RBSE 8th Result 2023 Live: राजस्‍थान बोर्ड 8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, यहां जानें कैसे देख सकते हैं आप?

राजस्‍थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा में शामिल हुए 13 लाख स्‍टूडेंट्स का रिजल्‍ट का इंतजार खत्‍म हो चुका है. राजस्‍थान बोर्ड ने 8वीं की परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया है. रिजल्‍ट आप विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट्स - rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajshaladarpan.nic.in पर देख सकते हैं. इसके अलावा आप इसे डायरेक्‍ट लिंक से भी देख सकते हैं. ये है डायरेक्‍ट लिंंक- https://rajshaladarpan.nic.in/Class5th_8thExam/Home/Result23_Class5th8th.aspx

इस तरह चेक करें रिजल्‍ट

परीक्षा में शामिल हुए सभी विद्यार्थी अपने एग्‍जाम रोल नंबर की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं और अपनी मार्कशीट देख सकते हैं. यहां जानिए रिजल्‍ट चेक करने की प्रक्रिया-

Add Zee Business as a Preferred Source

स्‍टेप 1: सबसे पहले ऊपर बताई गई ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
स्‍टेप 2: अब होमपेज पर दिख रहे रिजल्‍ट के लिंक को ओपन करें.
स्‍टेप 3: अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें
स्‍टेप 4: इसके बाद मार्कशीट आपकी स्‍क्रीन पर खुल जाएगी, इसे चेक करें.
स्‍टेप 5: अपनी मार्कशीट का एक प्रिंट आउट भी ले सकते हैं.

5 ग्रेड में परिणाम

बता दें कि इस रिजल्‍ट में आपको नंबर नहीं देखने को मिलेंगे, बल्कि ग्रेड मिलेंगे. ग्रेड देखकर आप अपने नंबर्स का अंदाजा लगा सकते हैं. 5 ग्रेड में परिणाम को जारी किया जाएगा. ऐसे समझें अपने नंबर्स-

91-100- A+
76-90- A
61-75- B
41-60- C
0-40- D

बता दें कि पिछले साल 2022 में राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट 95.59 फीसदी रहा था. 8वीं में कुल 12.63 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे जिसमें 94.97 फीसदी बालक तथा 96.30 फीसदी बालिकाएं पास हुईं. 2021 में, पास प्रतिशत 94.44 था और 2020 में कुल पास प्रतिशत 92.07 था.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6