&format=webp&quality=medium)
Eye Flu: पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करने वालों को आई फ्लू का खतरा ज्यादा, ऐसे करें बचाव
Eye Flu: राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में कंजंक्टिवाइटिस यानी आई फ्लू के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. इससे सबसे ज्यादा खतरा भीड़-भाड़ वालों पर जाने वाले लोगों को है. अगर आप भी मेट्रो, बस या ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी है. भीड़-भाड़ वाली जगहों पर आई फ्लू का खतरा काफी बढ़ सकता है. तो चलिए जानते हैं क्या है इससे बचने के तरीके
क्या है आई फ्लू के लक्षण (Eye Flu Symptoms) आंखों के होने वाले इन्फेक्शन को आई फ्लू या कंजंक्टिवाइटिस कहते हैं. इसमें इंफेक्शन होने वाले व्यक्ति की आंखें लाल हो जाती है. इसके साथ ही आंखों से पानी निकलता रहता है और सूजन हो जाती है. जिस कारण आंखों से साफ नहीं दिखता. कैसे फैलता है ये संक्रमण ( Eye Infection) अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं तो आपको यह वायरस हो सकता है. यह वायरस संक्रमित व्यक्ति की आंखों से निकलने वाले आंसुओं के संपर्क में आने से संक्रमण बढ़ जाता है. इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति के खांसी के दौरान छींकने से भी संक्रमण फैल सकता है. Eye FLU से बचने के उपाय (Prevention and Eye Care tips)
आई फ्लू ठीक होने में 5 से 10 दिन का समय लग सकता है. आई फ्लू में क्या न करें