Happy Birthday Fahadh Faasil: साउथ सिनेमा के दिग्गज और पॉपुलर एक्टर फहद फासिल (Fahadh Faasil) अपनी आंखों से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं. आज यानी 8 अगस्त को Fahadh अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. हाल ही में फहद ने फैंस के बीच खूब सर्खियां बटोरी है, जब उनका हिंदी भाषा में 'पुष्पा’ (Pushpa) का किरदार 'भंवर सिंह' फेमस हुआ. एक तरफ जहां फैंस को अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा-2’ का बेसब्री से इंतजार है तो वहीं, भवर सिंह यानी फहद फासिल को देखने के लिए भी लोग काफी बेसब्र हैं. फहद फासिल 1982 को जन्में मलयालम के प्रसिद्ध अभिनेता और मंझे हुए कलाकार हैं. फहद एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं, उनके पिता मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर हैं. उनकी पहली फिल्म फ्लॉप होने से वो काफी ज्यादा निराश हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला ले लिया था. लेकिन उन्होंने उम्मीद न छोड़ते हुए 7 साल बाद एक बार फिर एंट्री ली. आइए जानते हैं उनकी फ्लॉप फिल्मों से लेकर हिट फिल्मों तक का सफर.
1/5साल 2002 मे फासिल ने अपने पिता फाजिल के निर्देशन में बनी फिल्न Kaiyethum Doorath में डेब्यू किया था. लेकिन उनके इतने प्रयास के बाद भी उनकी ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही. फहद इस फिल्म से फ्लॉप होने से काफी ज्यादा निराश हो गए थे. उन्होंने अपनी एक्टिंग को छोड़ने का फैसला किया. बता दें फिल्म फ्लॉप होने का जिम्मेदार उनके पिता को ठहराया गया. फिल्म के फ्लॉप होने की वजह से दर्शक फहद फासिल को ताने मारने लगे कि एक फिल्ममेकर का बेटा होकर सफल नहीं हो पाया. अपने पिता की आलोचना उनसे बर्दाश नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने उनका बचाव करना ठीक समझा. उन्होंने कहा कि उनके फ्लॉप होने के पीछे उनके पिता जिम्मेदार नहीं है. गलती उनकी ही थी क्योंकि वो बिना तैयारी के लिए फिल्मों में आए थे.
2/5Fahadh Faasil भले ही ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग किरदारों में दिखाई दिए, लेकिन दमदार एक्टिंग से उन्होंने अपने फैंस को बांधे रखा. 'सी यू सून', 'जोज़ी', 'कुंबलिंगी नाइट्स' और 'बेंगलौर डेज' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले फहाद फासिल सपोर्टिंग रोल के लिए नैशनल अवॉर्ड तक जीत चुके हैं. यह अवॉर्ड उन्होंने फिल्म Thondimuthalum Driksakshiyum में निभाए किरदार के लिए जीता था.
3/5पहली फिल्म फ्लॉप होने की वजह से निराश फहद फासिल फिल्में छोड़ पढ़ाई पर फोकस करने के लिए विदेश चले गए. इसके बाद उन्होंने 2009 में फिल्म 'केरला कैफे' में एंट्री मारी. इस फिल्म के बाद धीरे-धीरे फहद फासिल को पहचान मिलने लगी. उन्हें 'कॉकटेल' और 'टूर्नामेंट' जैसी थ्रिलर फिल्मों में खूब पसंद किया गया. फिल्म Chappa Kurishu में उन्होंने रियल एस्टेट बिजनसमैन का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया. इस केरेक्टर के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में उनके करियर ने उड़ान भरनी शुरू कर दी.
4/5फहद फासिल के किरदार ही नहीं बदले, अपने जॉनर का अंदाज भी उन्होंने पूरी तरह बदल दिया. कई फिल्मों में फहद फासिल ने नेगेटिव रोल भी किया. 22 Female Kottayam में फहद फासिल को नेगेटिव रोल में काफी पसंद किया गया था. फहद फासिल को साल 2018 में सफलता मिलनी शुरू हुई. उस साल उन्होंने Varathan, Njan Prakashan और Kumbalangi Nights जैसी लगातार हिट फिल्में दीं. हाल ही में कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' में नजर आए थे. इस फिल्म में उनकी शानदार एक्टिंग से दर्शक काफी प्रभावित हुए थे.
5/5फहद फासिल आज मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने ऐसे एक्टर बन चुके हैं, जिन्हें सपोर्टिंग किरदारों में रिप्लेस किया जाना मुश्किल हो गया है. हालांकि वो एक फिल्ममेकर के बेटे हैं, लेकिन उन्होंने अपनी पहचान बनाने में कड़ी मेहनत की. फहद फासिल की आज तगड़ी स्टार वैल्यू है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो एक फिल्म के लिए 3.5-6 करोड़ तक की फीस लेते हैं. आज उनकी गिनती मॉलीवुड यानी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के हाइएस्ट पेड एक्टर्स में होती है.