&format=webp&quality=medium)
Assam HS Result 2023: असम बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, जानें कितने प्रतिशत स्टूडेंट्स हुए पास
असम हायर सेकेंडरी काउंसिल (AHSEC) ने 12वीं बोर्ड के परिणाम को जारी कर दिया है. असम बोर्ड 12वीं की परीक्षा 2023 को 20 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित किया गया था. परीक्षा होने के बाद से विद्यार्थी बेसब्री से परिणामों का इंतजार कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक इस साल 12वीं आर्ट का रिजल्ट 70.12 फीसदी, कॉमर्स का 79.57 फीसदी और साइंस का 84.96 फीसदी रहा. वहीं वोकेशनल का रिजल्ट 85.91 फीसदी रहा. रिजल्ट जारी होने के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है.
औपचारिक एलान के बाद असम बोर्ड एचएस फाइनल रिजल्ट 2023 लिंक को भी एक्टिव कर दिया गया है. परीक्षा में शामिल सभी छात्र परीक्षा के परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट – ahsec.assam.gov.in, resultsassam.nic.in पर चेक कर सकते हैं.
असम बोर्ड 12वीं की परीक्षा के पिछले साल के परिणामों की बात करें तो, विज्ञान के छात्रों का पास प्रतिशत 92.19% था. कॉमर्स में पास प्रतिशत 87.27% दर्ज किया गया था. आर्ट्स के छात्रों ने 83.48% नंबर हासिल किए थे.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें