&format=webp&quality=medium)
WhatsApp Tips & Tricks: इंस्टैंटे मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को और सुहावना और आकर्षित करने के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आती रहती है. वॉट्सऐप का दमदार फीचर है वॉट्सऐप स्टेटस (WhatsApp Status). इस फीचर के जरिए आप अपने रिश्तेदार, दोस्त या ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों का स्टेटस चेक कर सकते हैं. लेकिन कई बार हम चाहते हैं कि हम किसी का स्टेटस चेक कर लें और उसे पता भी ना चले. अगर आपके मन में भी यही सवाल पैदा होता है तो हम आपके लिए एक ट्रिक लेकर आए हैं, जिससे जरिए आप चोरी चुपके किसी का भी स्टेटस (WhatsApp Status) देख सकते हैं और किसी को पता भी नहीं चलेगा.
इसके लिए आपको वॉट्सऐप की सेटिंग्स में जाना होगा. इसके बाद Read Receipts के फीचर को डिसेबल कर दें. इतना करने के बाद आपका नाम सामने वाले व्यक्ति की स्टेटस लिस्ट में नहीं आएगा. यानी कि आप किसी का भी आसानी और चुपके से वॉट्सऐप स्टेटस देख पाएंगे और उसको पता भी नहीं चलेगा.
हाल ही में वॉट्सऐप (WhatsApp) ने अपने डेस्कटॉप यूज़र्स के लिए एक आरायमदायक फीचर लॉन्च किया. व्हाट्सऐप ने डेस्कटॉप (WhatsApp Desktop app) यूजर्स के लिए नेटिव ऐप लॉन्च की है. अगर उनके पास आस-पास फोन नहीं है, तो उन्हें बार-बार अपने डेस्कटॉप पर WhatsApp को लिंक नहीं करना पड़ेगा. (Windows native app) यूजर्स नए अपडेट के तहत चैट के साथ-साथ कॉल्स भी अटैंड कर सकेंगे.