&format=webp&quality=medium)
amsung Galaxy F13 First Sale: सैमसंग ने हाल ही में अपना सस्ता और बेहतरीन फीचर वाला स्मार्टफोन मार्केट में पेश किया है. इस फोन की कीमत बजट के अंदर आती है, जिसे ग्राहक डिस्काउंट और EMI के साथ खरीद सकेंगे. इस फोन का नाम Samsung Galaxy F13 है, जिसमें 5,000 mAh बैटरी, 1TP स्टोरेज और 50MP कैमरा मिलेगा.
अगर आप कम कीमत के साथ तगड़ी बैटरी लाइफ वाले फोन को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है. वहीं कंपनी इसे खरीदने पर 1,000 रुपए तक का डिस्काउंट और 419 रुपए की EMI के साथ खरीदने का मौका दे रही है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
फोन में 6.6 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है
इसका रेजल्यूशन 1080 x 2408 पिक्सल है
डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेस 480nits है
इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है
डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्सास 5 प्रोटेक्शन मौजूद है.
फोन Octa-core Exynos 850 प्रोसेसेर से लैस है
इसके साथ 4GB RAM और 128GB तक स्टोरेज दी गई है
स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है
इसके साथ इस सेटअप में 5MP का सेकेंडरी कैमरा आता है
वहीं 2MP का तीसरा कैमरा दिया गया है
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा मौजूद है.
फोन की बैटरी 6,000mAh की है
इसके साथ 15W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.
Samsung Galaxy F13 के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है, जबकि 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है. फोन की सेल कल 29 जून से Flipkart पर शुरू होगी. सेल ऑफर्स की बात करें, तो ICICI बैंक कार्ड के जरिए 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही फोन को आप 416 रुपये की शुरुआती EMI पर भी खरीद सकते हैं. यह फोन Nightsky Green, Sunrise Copper और Waterfall Blue कलर ऑप्शन में आता है.