Redmi Note 8 स्मार्टफोन में होगा यह खास फीचर, करीब 4-6 डिग्री तक ठंडा रहेगा फोन

Redmi: मीडिया टेक द्वारा वेईबो पर किए एक पोस्ट से खुलासा हुआ कि आगामी 'नोट 8 प्रो' नए हेलियो जी90टी चिपसेट से चलेगा.चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने हाल में ही एक पोस्टर साझा किया था, जिसमें 'नोट 8 प्रो' की झलक दिखाई गई थी.
Redmi Note 8 स्मार्टफोन में होगा यह खास फीचर, करीब 4-6 डिग्री तक ठंडा रहेगा फोन

रेडमी चीन में 29 अगस्त को 'नोट 8' और 'नोट 8 प्रो' चीन में लॉन्च होगा. (बीजीआर)

चीन की जानी-मानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने नोट 8 सीरीज की लॉन्चिंग से पहले खुलासा किया है कि ' रेडमी नोट 8 प्रो' लिक्विड कूलिंग फीचर से लैस होगा. जीएसएमएरेना की शुक्रवार की रिपोर्ट में कहा गया कि निर्माताओं के मुताबिक, लिक्विड कूलिंग फीचर फोन को करीब 4-6 डिग्री तक ठंडा रखेगा, जिससे वे प्रदर्शन से समझौता किए बिना लंबे समय तक गेम खेल सकेंगे.

इसके अतिरिक्त, मीडिया टेक द्वारा वेईबो पर किए एक पोस्ट से खुलासा हुआ कि आगामी 'नोट 8 प्रो' नए हेलियो जी90टी चिपसेट से चलेगा.चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने हाल में ही एक पोस्टर साझा किया था, जिसमें 'नोट 8 प्रो' की झलक दिखाई गई थी. इसमें इसके पिछले हिस्से में तीन कैमरे वर्टिकली और चौथा कैमरा दाएं लगा दिखाई दे रहा था.

xiaomi

(रॉयटर्स)

इस तस्वीर से पता चला था कि आगामी नोट 8 सीरीज में पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और ग्लास सैंडबिच डिजाइन होगा. शाओमी की उप-ब्रांड रेडमी चीन में 29 अगस्त को 'नोट 8' और 'नोट 8 प्रो' के साथ 'रेडमी टीवी' लॉन्च करने वाली है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6