'आरोग्य सेतु' से प्रभावित हुआ WHO, जल्द गरीब देशों के लिए लॉन्च करेगा ऐसा ही ऐप 

देशभर में फैले कोरोना वायरस (Cororna virus) को ट्रैक करने के लिए केंद्र सरकार आरोग्य सेतु ऐप (Aarogya setu app) लॉन्च किया था. सरकार के इस ऐप को अब तक दुनिया में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. इस ऐप की सफलता को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) जल्द ही आरोग्य सेतु जैसा ऐप लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें वो सारी तकनीकि खासियतें होंगी, जो आरोग्य सेतु ऐप में मौजूद हैं.