WhatsApp की स्टोरी को डायरेक्ट कैसे करें Instagram स्टोरी पर शेयर? फॉलो करें ये स्टेप्स

WhatsApp Features: इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर आए दिन नए-नए अपडेट्स लाता रहता है. हाल ही में वॉट्सऐप ने कई बड़े अपडेट्स इंट्रोड्यूस किए हैं. इनमें से एक है Meta on AI. यानी अब आप WhatsApp पर AI का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने कई सवालों के जवाब पूछ सकते हैं. इसके लिए आपको और प्लेटफॉर्म्स पर जानें या गूगल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. AI के अलावा कंपनी ने अपने अपडेट्स को बरकरार रखते हुए प्लेटफॉर्म पर यूजर्स का पसंदीदा फीचर जोड़ा है. अब यूजर्स वॉट्सऐप के स्टेटस को डायरेक्ट इंस्टाग्राम की स्टोरीज पर शेयर कर सकेंगे. आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस.