Summer Special Trains: पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विशेष किराये पर 4 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है.
1/5ट्रेन संख्या 09191 बांद्रा टर्मिनस-दरभंगा स्पेशल मंगलवार, 30 अप्रैल, 2024 को बांद्रा टर्मिनस से 19.00 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार को 16.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी. इसी तरह, ट्रेन संख्या 09192 दरभंगा-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल शुक्रवार, 03 मई, 2024 को 15.00 बजे दरभंगा से प्रस्थान करेगी और रविवार को 14.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी.
2/5ट्रेन संख्या 09193 सूरत-जयनगर मंगलवार, 30 अप्रैल, 2024 को सूरत से 20.30 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार को 17.35 बजे जयनगर पहुंचेगी. इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09194 जयनगर-उज्जैन स्पेशल गुरुवार, 02 मई 2024 को जयनगर से 21.30 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार को 06.30 बजे उज्जैन पहुंचेगी.
3/5ट्रेन संख्या 09449 गांधीधाम-हावड़ा स्पेशल मंगलवार, 30 अप्रैल, 2024 को गांधीधाम से 23.00 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को 04.00 बजे हावड़ा पहुंचेगी. इसी तरह, ट्रेन संख्या 09450 हावड़ा-गांधीधाम स्पेशल शुक्रवार, 03 मई, 2024 को 20.00 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी और रविवार को 23.00 बजे गांधीधाम पहुंचेगी.
4/5ट्रेन संख्या 09555 वेरावल-सालारपुर स्पेशल मंगलवार, 30 अप्रैल, 2024 को वेरावल से 22.20 बजे प्रस्थान करेगी और गुरुवार को 10.30 बजे सालारपुर पहुंचेगी. इसी तरह, ट्रेन संख्या 09556 सालारपुर-वेरावल स्पेशल गुरुवार, 02 मई, 2024 को सालारपुर से 13.30 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार को 04.20 बजे वेरावल पहुंचेगी.
5/5ट्रेन संख्या 09191, 09193, 09449 एवं 09555 की बुकिंग 30 अप्रैल, 2024 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी. ट्रेनों के ठहराव के समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए पैसेंजर्स www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.