WhatsApp अपने यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरिंयस को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर नए-नए फीचर लेकर आता रहता है. हाल ही में WhatsApp स्टेटस और वीडियो कॉल के फीचर में कई बड़े चेंज किए गए हैं. अब कंपनी Multiple Device सपॉर्ट नाम के फीचर पर काम कर रही है. कंपनी का यह फीचर फिलहाल अभी टेस्टिंग में हैं, लेकिन जल्द ही ये फीचर रोलआउट हो सकता है. इस फीचर के तहत एक वॉट्सऐप अकाउंट को मल्टिपल डिवाइस से लिंक किया जा सकेगा. मल्टी डिवाइस सपोर्ट का फीचर पिछले कुछ समय से टेस्टिंग के दौर में है.
2/5इसके साथ ही WABetainfo ने मेसेज में लिखा है कि अब वॉट्सऐप को दूसरे डिवाइसेज पर यूज किया जा सकता है. इस फीचर के आने के बाद ब्राउजर कंप्यूटर और फेसबुक पोर्टल से मेसेज सेंड और रिसीव किया जा सकेगा.
3/5बता दें इसी मेसेज के नीचे एक ग्रीन बटन भी दिया गया है जिससे यूजर नए डिवाइस को लिंक कर सकते हैं. हालांकि, यहां यह साफ नहीं हो पा रहा है कि इस फीचर के आने के बाद यूजर अपने वॉट्सऐप अकाउंट को दूसरे फोन पर चला सकेंगे या नहीं. रिपोर्ट के मुताबिक अभी भी इस फीचर का डेवेलपमेंट जारी है और अब तक कंपनी ने साफ नहीं किया है कि ये कब जारी किया जाएगा.
4/5इसके साथ ही एक दूसरी रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि मल्टी डिवाइस सपोर्ट के लिए वाईफाई की जरूरत पड़ सकती है. रिपोर्ट में बताया है कि मोबाइल डेटा से इस फीचर को इस्तेमाल करने पर वह स्लो हो सकता है. इसलिए इसको वाईफाई से कनेक्ट करना होगा.
5/5हाल ही में कंपनी ने अपने वीडियो कॉल में भी बड़ा बदलाव किया है. पहले जहां ग्रुप वीडियो कॉल के लिए एक-एक करके कॉन्टैक्ट्स (whatsapp contacts) को ऐड करना पड़ता था, वहीं अब ऐसा करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. अब ग्रुप में ही वीडियो कॉलिंग का ऑप्शन मिलेगा, जिसे यूज़र सेलेक्ट करके 4 या उससे कम लोगों को ऐड कर सकेंगे.