दुनियाभर में चल रहे लॉकडाउन (Lockdown) के बीच लोग अपना समय बिताने के लिए सोशल मीडिया (Social Media)ऐप्स का सहारा ले रहें है. एक दूसरे से कनेक्ट करने के लिए लोग वीडियों कॉलिंग का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं. इसी बीच दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) ने अपने इस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (Whatsapp) और फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम (Instagram) में नए फीचर्स ऐड किए है. जिन्हें यूजर्स कि डिमांड को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है.
1/9फेसबुक ने वीडियो कॉलिंग कि डिमांड को देखते हुए अपना खुद का वीडियो कॉलिंग फीचर मैसेंजर रूम्स लॉन्च किया है. इस ऐप के जरिए यूजर्स एक साथ 50 लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंस की जा सकती है. इस ऐप की खास बात यह है कि यूजर के पास फेसबुक अकाउंट हो या न हो तब भी आप मैसेंजर रूम्स में कनेक्ट हो सकेंगे.
2/9फेसबुक ने अपने डेस्कटॉप वेब यूजर्स के लिए नया डिजाइन रोल आउट किया है. जिसको यूजर प्रोफाइल सेटिंग्स में जाकर स्वीच कर सकते हैं. यह नया डिजाइन मोबाइल ऐप से इंस्पायर है.
3/9कंपनी ने डेस्कटॉप यूजर्स के लिए डार्क मोड फीचर भी रोल आउट किया है. जिसका इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को नए डिजाइन में स्वीच करना पड़ता है.
4/9वीडियो कॉन्सफ्रेंस ऐप्स को टक्कर देने के लिए Whatsapp ने अपने वीडियो कॉलिंग फीचर को अपग्रेड किया है. अब इस ऐप के जरिए एक बार में आठ यूजर्स से कनेक्ट किया जा सकेगा. जबकि, पहले 4 यूजर्स की कनैक्ट कर पाते थे. इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सभी पार्टिशिपेन्ट का ऐप लेटेस्ट वर्जन के साथ अपडेट होना चाहिए, तभी यूजर्स इसका लाभ उठा सकते हैं.
5/9Whatsapp ने कोरोनावायरस लॉकडाउन में लोगों को घरों में रहने के लिए स्पेशल लॉकडाउन स्टीकर पैकेज को रोल आउट किया है. इन स्टीकर्स के माध्यम से लोग एक-दूसरे को 'Stay At Home' का संदेश दे पाएंगे.
6/9Facebook ने इस फीचर के जरिए Whatsapp Web में एक शॉर्ट कट बटन जोड़ा है, जिसके जरिए Messenger Rooms को Whatsapp Web से ही एक्सेस किया जा सकेगा. हालांकि, इस फीचर को फिलहाल केवल बीटा यूजर्स के लिए ही रोल आउट किया गया है. जल्द ही इन दोनों प्लेटफॉर्म को इंटिग्रेट किया जा सकेगा.
7/9इस नए फीचर के जरिए Instagram यूजर्स अब एक साथ कई कमेंट्स को डिलीट कर सकेंगे. ये उन यूजर्स के लिए है, जिनके पास ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वो एक साथ कई कमेंट्स को डिलीट कर सकेंगे.
8/9Facebook के सभी स्टीकर पैक्स को अब Instagram यूजर्स भी इस्तेमाल कर सकेंगे.
9/9इस फोटो शेयरिंग ऐप को डेस्कटॉप पर इस्तेमाल करने के लिए कॉम्पैटिबिलिटी को अपग्रेड किया गया है. इस तरह से यूजर्स इस ऐप को अपने लैपटॉप और कम्प्युटर पर भी आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे.