प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने अपने 555 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी में इजाफा कर दिया है. इसके अलावा कंपनी ने एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है जिसमें कस्टमर 499 रुपये का रीचार्ज करा सकते हैं. टेलीकॉमटॉक की खबर के मुताबिक, वोडाफोन ने 555 रुपये की वैलिडिटी में 7 दिनों की बढ़ोतरी कर दी है. बता दें इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की थी जो अब 77 दिनों के लिए हो गई है.
1/5वोडाफोन के 555 रुपये के प्लान में कस्टमर को 1.5 जीबी डेटा हर रोज मिलता है. इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 एसएमएस मिलते हैं. यह प्लान अब 77 दिनों के लिए वैलिड है. कंपनी ने हाल ही में इस प्लान को बाजार में पेश किया है.
2/5वोडाफोन का एक नया 499 रुपये का प्लान आया है. हालांकि खबरों के मुताबिक, यह प्लान अभी सभी सर्किलों में नहीं है. इस प्लान में भी 1.5 जीबी डेटा हर रोज कस्टमर को मिलता है. ठीक वैसे ही जैसे कंपनी के 249, 399, 555 और 599 रुपये के प्लान में मिलता है.
3/5वोडाफोन के इस नए 499 रुपये के प्लान में भारत के अन्दर किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिल रही है. इसमें 100 एसएमएम भी हर रोज मिल रहे हैं. साथ ही इसमें बिना किसी अतिरिक्त लागत के Vodafone Play का सब्सक्रिप्शन भी पा सकते हैं. इसकी वैलिडिटी 70 दिनों की है. हां, कुछ चुनिंदा सर्किल में 60 दिनों की भी वैलिडिटी है.
4/5वोडाफोन का कहना है कि यूजर्स अपने सर्किल में इन प्लान की वैलिडिटी की जांच खुद भी कर सकते हैं. इसके लिए यूजर्स चाहें तो कंपनी के मोबाइल ऐप या कंपनी की वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं.
5/5वोडाफोन इस वक्त हर रोज 1.5 जीबी डेटा के साथ पांच प्लान की सुविधा देती है. इसमें 249, 399, 499, 555 और 599 रुपये वाले प्लान हैं जिसमें यूजर को हर रोज 1.5 जीबी डेटा मिलते हैं. 599 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है. (फोटो साभार - रॉयटर्स, बीजीआर)