Huge Discount on Premium Smartphone: अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन (Premium smartphone) खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए ये खबर फायदेमंद साबित हो सकती है. कुछ स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत कम कर दी है. इस लिस्ट में OnePlus 10R, Xiaomi 12 Pro, Xiaomi 11 Lite NE 5G जैसे फोन्स शामिल हैं. इनमें आपको 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा जैसे कई धमाकेदार फीचर्स मिल जाएंगे. ई-कमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट इन स्मार्टफोन्स पर बढ़िया डील दे रही हैं. आइए जानते हैं इनकी कीमत.
1/5Moto G72 को सस्ते में खरीदने का मौका है. इसे पिछले साल अक्टूबर के महीने में लॉन्च किया गया था. इसे भी दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था. लेकिन इसके बेस वेरिएंट पर 7 हजार रुपए की छूट मिल रही है, जिसका ओरिजनल प्राइस 21,999 रुपए है. इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर दिया हुआ है, जो 5000mAh बैटरी के साथ आता है.
2/5Moto Edge 30 को पिछले साल 12 मई को लॉन्च किया गया है. इसे भी दो वेरिएंट के साथ उतारा गया है. इसके 6GB+128GB वाले वेरिएंट पर 8,000 तक की छूट मिल रही है. वहीं 8GB+128GB वेरिएंट पर 10,000 तक की छूट मिल रही है. डिस्काउंट के बाद इन फोन की कीमत 22,999 और 24,999 रुपए हो जाती है. इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 778G 5G प्रोसेसर दिया हुआ है, जो 4250mAh बैटरी के साथ आता है.
3/5Xiaomi 11 Lite 5G को कंपनी ने साल 2021 में लॉन्च किया था, जिसके दो वेरिएंट उतारे थे. इसके 6GB+128GB वाले वेरिएंट पर 5,000 तक की छूट मिल रही है. वहीं 8GB+128GB वेरिएंट पर 8,000 तक की छूट मिल रही है. डिस्काउंट के बाद इन फोन की कीमत 26,999 और 25,999 रुपए हो जाती है. इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 778G 5G प्रोसेसर दिया हुआ है, जो 4250mAh बैटरी के साथ आता है.
4/5Xiaomi 12 Pro को अगर आप सस्ते में खरीदना चाहते हैं, तो इस पर 27,000 तक की छूट मिल रही है. पिछसे साल 27 अप्रैल को लॉन्च हुए इसके दोनों वेरिएंट्स पर ऑफर उपलब्ध है. 8GB+256GB वाले वेरिएंट पर 27 हजार की छूट मिल रही है, तो 12GB+256GB वाले वेरिएंट पर 28 हजार तक की छूट मिल रही है. डिस्काउंट के बाद इन फोन की कीमत 52,999 और 56,999 रुपए हो जाती है. इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100-मैक्स प्रोसेसर दिया हुआ है. 4600mAh बैटरी के साथ 50W की वायलेस फास्ट चार्जिंग मिलेगी.
5/5OnePlus 10 R को कंपनी ने पिछले साल 4 मई को भारतीय बाजार में पेश किया था. इसके दोनों वेरिएंट्स पर जबरदस्त छूट मिल रही है. जहां 8GB+128GB वाले वेरिएंट पर 7 हजार की छूट मिल रही है, तो 12GB+256GB वाले वेरिएंट पर 11 हजार तक की छूट मिल रही है. इसके बाद इन फोन की कीमत 31,999 रुपए और 36,999 रुपए हो गई है. इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100-मैक्स प्रोसेसर दिया हुआ है, जिसकी 6.7 इंच की डिस्प्ले है और 5000mAh बैटरी है.