नए साल की शुरुआत हो गई है तो कंपनियां भी कुछ नए स्मार्टफोन इस महीने लेकर आने को तैयार हैं. बड़े स्मार्टफोन ब्रांड जैसे सैमसंग, रीयलमी, वीवो, ओप्पो समेत कई कंपनियां नए स्मार्टफोन जनवरी में लॉन्च करने वाली हैं. इस महीने कस्टमर्स को नए ऑप्शन के तौर पर Samsung Galaxy S10 Lite, Realme 5i, Realme X50, Realme C3, Vivo S1 Pro, Samsung Galaxy Note 10 Lite, Xiaomi Mi Note 10, Honor 9X और Oppo F15 स्मार्टफोन मिलेंगे. ये सारे स्मार्टफोन चीन, भारत और वियतनाम जैसे देशों में लॉन्च होने वाले हैं. यहां हम कुछ खास स्मार्टफोन पर नजर डालते हैं.
1/6करियाई स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy S10 Lite को इस महीने करेगी. बीजीआर की खबर के मुताबिक, हाल ही में इस स्मार्टफोन को अमेरिका में एफसीसी की बेबसाइट में लिस्टेड किया गया है. खबरों के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 6.69 इंच का डिस्प्ले होगा. साथ ही इसमें 45वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा.
2/6चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी का नया स्मार्टफोन Xiaomi Mi Note 10 इस महीने 108 मेगापिक्सल कैमरा वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन भारत में इस महीन लॉन्च होगा. इस फोन को सबसे पहले Mi CC9 Pro के नाम से चीन में लॉन्च किया गया था. इसमें Samsung ISOCELL Bright HMX सेंसर लगा है.
3/6ओप्पो की सबब्रांड रीयलमी भी नया स्मार्टफोन Realme X50 इस महीने पेश करेगी. यह एक 5जी स्मार्टफोन होगा. रीयलमी का यह पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें पंच होल डिस्प्ले होगा. यह फोन चीन में 7 जनवरी को लॉन्च होगा. खबर के मुताबिक, कंपनी के सीएमओ ने इसकी जानकारी दी है. हालांकि यह देखना होगा कि कंपनी इस हैंडसेट को अभी सिर्फ चीन तक सीमित रखती है या दुनियाभर में इसकी बिक्री करेगी.
4/6वीवो का यह नया स्मार्टफोन भारत में 4 जनवरी को लॉन्च होगा. वीवो ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है. भारत में इसकी बिक्री अमेजन के जरिये होगी. चीन में इसे 6.39 इंच FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले में लॉन्च किया गया था, लेकिन भारत में कंपनी इसे 6.38 इंच full-HD+ punch-hole डिस्प्ले में लॉन्च करेगी. लीक हुई खबरों के मुताबिक, इसकी कीमत भारत में 19990 रुपये होगी.
5/6सैमसंग एक और स्मार्टफोन Samsung Galaxy Note 10 Lite इस महीने लॉन्च करेगी. बीजीआर की खबर के मुताबिक, इस डिवाइस में Exynos 9810 चिप और 6GB RAM हो सकता है. इसमें डुअल रीयर कैमरा और S Pen हो सकते हैं. इसमें ब्लुटूथ 5.1 वर्जन होगा.
6/6यह स्मार्टफोन भारत में इसी महीने लॉन्च होने के लिए तैयार है. यह स्मार्टफोन 6.59 इंच OLED डिस्प्ले से लैस है. इसमें 7nm Kirin 810 चिपसेट है. प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा और डेफ्थ सेंसर के तौर पर 2 मेगापिक्सल कैमरा है. यह एंड्रॉयड बेस्ड स्मार्टफोन है.