Realme tech launch: रियलमी ने आज भारतीय बाजार में रियली वॉच 3 प्रो (Realme watch 3 Pro) और रियलमी बड्स एयर 3एस (Realme buds Air 3s) को लॉन्च कर दिया है. रियलमी की इस वॉच में कस्टमर्स को 1.78 इंच Amoled डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग, 345mAh बैटरी जैसे कई शानदार फीचर्स मिलेंगे. वहीं रियलमी बड्स एयर 3एस में 11mm लिक्विड सिलिकॉन ट्रिपल टाइटैनियम बेस ड्राइवर दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट मिलता है. आइए जानते हैं रियलमी के इन दोनों डिवाइसेस के बारे में.
1/6रियलमी वॉच 3 प्रो में 1.78 इंच का AMOLED HD कर्व्ड डिस्प्ले दिया है, जिसके आसपास पतले बेजल्स मिलते हैं। डिस्प्ले में 500nits की अधिकतम ब्राइटनेस मिलती है. रियलमी की इस वॉच में कंपनी ने 110 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड (Sports Mode) दिए हैं, जिसमें आउटडोर रनिंग, बॉक्सिंग, गोल्फ, साइकिलिंग, योगा आदि शामिल है. Realme App से वॉच को लिंक करने पर आप अपनी एक्टिविटी पर भी नजर रख सकते हैं.
2/6रियली वॉच 3 प्रो ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ आती है, जिसमें कंपनी ने AI एनवायरमेंटल नॉइस कैंसिलेशन भी दिया है. इसके अलावा, यह वॉच मल्टी-सिस्टम स्टैंडअलोन जीपीएस के साथ आता है. फिटनेस ट्रैकिंग के लिए यह वॉच SpO2 Tracking, Stress Monitoring, Sleep Quality Tracking, Female Health Monitoring और Water Drinking Reminders जैसे फीचर से लैस है. यह वॉच सिंगल चार्ज पर 10 दिन तक की बैटरी लाइफ देती है.
3/6Realme Watch 3 Pro की कीमत 4,999 रुपए हैं. इसके दो कलर ऑप्शंस ब्लैक और ग्रे हैं. स्मार्टवॉच की सेल 9 सितंबर दोपहर 12 बजे Realme और Amazon वेबसाइट पर शुरू होगी. सेल ऑफर्स की बात करें, तो यूजर्स को वॉच पर 500 रुपये की छूट मिलेगी, जिसके बाद वह इसे 4,499 रुपये में खरीद सकेंगे.
4/6इस Air 3s बड्स में 11mm लिक्विड सिलिकॉन ट्रिपल टाइटैनियम बेस ड्राइवर मिलेगा. यह आपको लो और हाई दोनों फ्रीक्वैंसी पर डीप बेस प्रोवाइड करेगा. इन बड्स की खास बात यह भी है कि इन्हें एक साथ दो डिवाइस के साथ लिंक किया जा सकता है. उदाहरण के तौर पर अगर आपने इन बड्स को कम्प्यूटर पर कनेक्ट किया है, लेकिन अगर आपको कॉल आती है तो यह बड्स तुरंत आपके फोन से कनेक्ट हो जाएंगे. साथ ही इनमें 4 माइक दिए गए हैं, जो कि AI ENC कॉल नॉइस रिडक्शन सपोर्ट के साथ आते हैं.
5/6कनेक्टिविटी की बात करें, तो इस बड में ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट मिलता है. वहीं ये 43mAh बैटरी के साथ आता है, जो कि सिंगल चार्ज पर 30 घंटे तक की यूसेज प्रोवाइड करता है. कंपनी दावा करती है कि ये बड्स 1 घंटे में फुल चार्ज हो जाते हैं. वहीं 5 मिनट की चार्जिंग पर इनका इस्तेमाल 5 घंटे तक किया जा सकता है.
6/6Realme Buds Air 3S की कीमत 2,499 रुपये है, जिसमें आपको ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन मिलेंगे. बड्स की सेल 14 सितंबर दोपहर 12 बजे Realme और Amazon वेबसाइट पर शुरू होगी.