चीनी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रीयलमी (Realme) ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित टीवी (TV) और स्मार्टवॉच को 25 मई को लॉन्च करने की घोषणा की है. कंपनी के मुताबिक, वह एक ऑनलाइन इवेंट की मेजबानी करेगी, जिसे रीयलमी के यूट्यूब चैनल के साथ-साथ इसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये भी स्ट्रीम किया जाएगा. कंपनी का शाओमी और दूसरी कंपनियों से सीधा मुकाबला होगा.
1/5IANS की खबर के मुताबिक, कंपनी ने एक बयान में कहा, आखिर इंतजार खत्म हो गया है. रीयलमी के साथ पार्टी शुरू होने वाली है! हम अपने परिवार के नए सदस्यों रीयलमी टीवी और रीयलमी वॉच के साथ दूसरे सामान पेश करने के लिए तैयार हैं.
2/5रीयलमी के नए प्रॉडक्ट का मुकाबला, शाओमी के टीवी से होगा. इसके अलावा वन प्लस टीवी ब्रांड के साथ देश में कई सफल टीवी मॉडल हैं. कंपनी के लिए काफी चुनौती होगी.
3/5रीयलमी ने 25 मई को चीन में एक कार्यक्रम की मेजबानी करने की भी अनाउंसमेंट की है, जहां उसने आठ नए प्रॉडक्ट पर से पर्दा उठाने की योजना बनाई है.
4/5रीयलमी की तरफ से वीबो पर साझा किए गए पोस्टर में एक स्मार्टफोन, एक पावर बैंक और एक ट्रयू वायरलेस ईयरबड शामिल हैं. पोस्टर में नजर आ रहे फोन में एक वर्टिकल ओरिएंटेशन में क्वाड-रीयर कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है, जबकि पावर बैंक में यूएसबी पोर्ट के साथ-साथ कुछ एलईडी लाइट्स के साथ एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी है.
5/5कंपनी नए ईयरबड भी लॉन्च कर सकती है. ये ईयरबड्स रियलमी बड्स एयर नियो होने की उम्मीद है, जिसे इस साल जनवरी में ताइवान के नेशनल कम्यूनिकेशन कमीशन (एनसीसी) द्वारा प्रमाणित किया गया है. (फोटो - रॉयटर्स, जी बिजनेस, realme).