अगर आप रियलमी का फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो फ्लिपकार्ट (Flipkart Sale) रियलमी डेज सेल (Realme Days Sale) लेकर आया है. ये सेल आज से यानी 10 फरवरी से शुरू हो गई है. रियलमी सेल 13 फरवरी तक चलेगी. इस सेल में रियलमी के फोन 6000 रुपए तक सस्ते में मिल रही है. ICICI क्रेडिट कार्ड (Icici Bank) धारकों को इस सेल में 10 फीसदी की एकस्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा. इसके साथ ही फ्री कॉस्ट ऑफ EMI की सुविधा भी ग्राहकों को दी जा रही है. आइए आपको बताते हैं कि रियलमी के कौन-कौन से फोन पर डिस्काउंट मिल रहा है-
1/6Realme C2 पर ग्राहकों को इस सेल में 2000 रुपए तक की छूट मिल रही है. सेल में फोन का 2GB वेरियंट 5,999 रुपए में खरीदा जा सकता है. वहीं, 3GB रैम वेरियंट को आप 6999 रुपए में खरीद सकते हैं. इस फोन में आपको 4000mAh की बैटरी भी दी जाएगी.
2/6Realme 5 Pro पर इस सेल में 3000 रुपए तक की छूट मिल रही है. 4GB रैम वेरियंट को आप इस सेल में 11,999 रुपए में खरीद सकते हैं. वहीं, 8 जीबी वाले वैरियंट आपको सिर्फ 14,999 रुपए में मिल जाएगा.
3/6Realme X2 Pro पर आपको 2000 रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा. इस फोन पर आपको एक्सचेंज ऑफर की सुविधा भी मिल रही है. इस फोन की कीमत 27999 रुपए है. इस फोन का कैमरा काफी शानदार है. इस फोन में आपको 64 मेगापिक्सल का रियर और 16 मेगा पिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा.
4/6बता दें इस सेल में 6,000 रुपए तक की छूट मिल रही है. इस डिस्काउंट के बाद आपको यह फोन 9,999 रुपए में मिलेगा. इस फोन में आपको 4045mAh की बैटरी मिलेगी. इसके साथ ही इस फोन में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा.
5/6इस फोन का 4GB वेरियंट 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. फोन में 16MP पॉप अप कैमरा दिया गया है. फोन का 8GB रैम मॉडल 17,999 रुपये में इस सेल में खरीदा जा सकता है.
6/6यह फोन 15,999 की शुरुआती कीमत के साथ आता है. सेल में यह फोन 1,000 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है. फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर दिया गया है जो 4,000mAh बैटरी के साथ आता है.