आज के समय में अगर कोई भी आपसे मोबाइल की पुरानी कॉल डिटेल निकालने के बारे में पूछेगा तो आप इसके लिए शायद मना कर दें, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी तरकीब के बारे में बताते हैं, जिसके जरिए आप आसानी से मोबाइल की पुरानी कॉल डिटेल के बारे में पता लगा सकते हैं. इस डिटेल को निकालने के लिए आपको सिर्फ अपने मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड करना होगा. इस ऐप को इंस्टॉल करने के बाद आप आसानी से पुरानी डिटेल को निकाल सकते हैं.
1/4इस ऐप का नाम mubble app है. इस ऐप की मदद से आप 7 से लेकर 30 दिन तक की कॉल डिटेल के बारे में पता लगा सकते हैं. इस ऐप का इस्तेमाल करने पर आपको कॉल की डिटेल पीडीएफ फार्म में मिलती है. बता दें आप ऐप में जिस भी मेल का एड्रेस देंगे उसी में आपको कॉल डिटेल आ जाएगी. गूगल प्ले स्टोर से यह ऐप फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है. डाउनलोड करने के बाद आपको कुछ परमीशन इसे देना होंगी. परमीशन देते ही मिनटों में आपको कॉल डिटेल मिल जाएगी.
2/4अपने फोन में ऐप इंस्टॉल करने के बाद आप जिस भी नंबर की कॉल डिटेल प्राप्त करना चाहते हैं, वो नंबर आपको डालना पड़ता है. प्राइवेसी को लेकर यूजर कुछ परमिशन लेने के बाद ऐप काम करना शुरू कर देता है. बिल का मेल उसी आईडी पर आता है जो लॉगइन के दौरान दी गई होती है. इसमें डेट, टाइम, नंबर और कॉल ड्यूरेशन जैसी पूरी डिटेल होती है. इसके जरिए यूजर 7 दिन से 30 तक का कॉल डिटेल निकाल सकते हैं.
3/4mubble app नाम का यह फ्री एंड्रायड ऐप है. 4.49MB वाले इस ऐप को Recharge Plans & Prepaid Bill भी कहा जाता है. यह 4.2 या इससे ऊपर के एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. ऐप डेवलपर का दावा है कि इससे Airtel, Vodafone, Idea, JIO, BSNL, Aircel, Reliance, Docomo के अलावा अन्य टेलिकॉम ऑपरेटर्स के नंबर्स की डिटेल निकाली जा सकती है.
4/4इस ऐप से यूजर्स अपना बैलेंस और डाटा चेक कर सकते हैं. लो डाटा बैलेंस होने पर ये रिमाइंडर भी देता है. यहां से आप किसी भी मोबाइल नंबर पर रिचार्ज करा सकते हैं.