Motorola ला रहा है सबसे शानदार फोन, Samsung के इस फोन को देगा मात

लेनोवो (Lenovo) के स्वामित्व वाली मोटोरोला (Motorola) सैमसंग गैलक्सी नोट (Samsung Galaxy Note) को अपने नए पैक स्टाइल्स के साथ टक्कर देने के लिए तैयार है. लीक हुई तस्वीरों से यह बात सामने आई है. ईएनगैजेट की खबर के मुताबिक, जाने माने लीकर इवान ब्लास ने एक मोटोरोला एंड्रॉइड फोन को स्टाइलस के रूप में प्रदर्शित करने के लिए एक झलक साझा की है.