स्मार्टफोन चोरी हो जाने पर भी सुरक्षित रहेंगे आपके पैसे, बस Paytm, Phone Pe और Google Pay पर तुरंत कर लें यह काम

how to block Google Pay, Paytm account:  यूपीआई (UPI) ट्रांजेक्शन करने वाले लोगों की संख्या हमारे देश में बढ़ती ही जा रही है. लोगों को इससे कई तरह के फायदे भी मिलते हैं. लिहाजा Paytm, Phone Pe और Google Pay पर अकाउंट बनाने वाले लोगों अब पहले से कई अधिक हो गए हैं. फेस्टिव सीजन की शॉपिंग से लेकर छोटी-मोटी खरीदारी तक में लोग अब डिजिटल पेमेंट को तवज्जो दे रहे हैं. लेकिन डिजिटल अकाउंट रखने के कारण अधिकतर लोग अब अपने फोन पर पूरी तरह से निर्भर हो चुके हैं.