iPhone sale 2022: देशभर में त्योहारों को धूम-धाम से सेलीब्रेट किया जाता है. इसका इंतजार सिर्फ आपको ही नहीं ई-कॉमर्स साइट अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट को भी रहता है. बता दें अमेजन ने अपनी Great Indian festival sale और flipkart ने अपनी Big Billion Days Sale आज से शुरू कर दी है. इस सेल में आप अपने पसंदीदा गैजेट्स खरीद सकते हैं, जिन पर कई सारे बैंक ऑफर्स पेश कर रहे हैं. इसमें iPhone 12, iPhone 13, Macbook, Nothing Phone (1) और Macbook समते कई सारे गैजेट्ल शामिल हैं. आइए जानते हैं इन गैजेट्स पर आपको कितना डिस्काउंट मिलेगा.
1/5आईफोन की कीमत देख यूजर्स पहले से ही पैर पीछे कर लेते हैं. लेकिन इसे खरीदने की चाह हर किसी के मन में रहती है. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आप iPhone 12 और iPhone 13 सस्ते में खरीद सकते हैं. फ्लिपकार्ट से आप iPhone 13 को 69,990 रुपए की बजाय 56,990 रुपए में खरीद सकते हैं. बैंक ऑफर्स के बाद इस डिवाइस की कीमत 13,000 रुपए तक कम हो गई है. वहीं अमेजन पर iPhone 12 को आप 44,999 रुपए में खरीद सकते हैं. ऐसी चर्चा है कि आईफोन 12 की कीमत डिस्काउंट और ऑफर के बाद और भी कम हो सकती है.
2/5iPhone 13 Pro के 256GB वेरिएंट की कीमत 1,29,900 रुपए है. इसको डिस्काउंट के बाद आप अमेजन से 1,09,900 रुपए में खरीद सकते हैं. इस पर SBI Card के इस्तेमाल से 10% तक का डिस्काउंट मिल सकता है.
3/5मैकबुक आज की डेट में हर कोई खरीदना चाहते है. वहीं कीमत देख सब पीछे हट जाते हैं. लेकिन अब आप पीछे नहीं हटेंगे, क्योंकि अमेजन, फ्लिपकार्ट सेल पर इसे आप और भी सस्ते में खरीद सकते हैं. एप्पल मैकबुक के 16GB वेरिएंट की कीमत 132,900 रुपए है. लेकिन आप इसे फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में 1,23,890 रुपए तक में खरीद सकते हैं.
एंड्रॉयड और सॉफ्टवेयर अपडेट चाहिए, तो आप गूगल पिक्सल 6ए खरीद सकते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 43,999 रुपए की है, जिसे आप फ्लिपकार्ट डिस्काउंट लगने के बाद 26,699 रुपए में खरीद सकते हैं. इस पर आपको एक्सचेज, बोनस, बैंक ऑफर और प्रीपेड ऑर्डर मिलेगा.
5/5जैसे ही इस स्मार्टफोन ने मार्केट में दस्तक की, लोग इसे खरीदने और देखने के लिए एक्साइटेड हो गए. क्योंकि इसके बैक पैन पर कस्टम लाइट इस फोन को खास बनाती है. बिग बिलियन डेज सेल में आप 33,999 रुपए वाले इस स्मार्टफोन को 28,999 रुपए में खरीद सकते हैं. ऑफर लगने के बाद इस पर 5,000 रुपए तक की छूट मिल रही है.