Infinix Note 40 Pro Series Launch in India: Infinix ने इंडियन मार्केट में लॉन्च किया Note 40 Pro 5G और Note 40 Pro+ 5G स्मार्टफोन. इसमें 108MP कैमरा, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000mAh बैटरी है. खास बात ये है कि इस सीरीज के साथ मैग्नेटिक चार्जिग सपोर्ट दिया गया है, जिसके बाद ये पहला एंड्रॉइंड मॉडल बन गया है. वहीं इस सीरीज में100W मल्टी मोड फास्ट चार्जिंग है, जो डिवाइस को केवल 8 मिनट में 50% तक चार्ज कर देगा. आइए जानते हैं फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत तक सबकुछ.
1/6Infinix ने इस सीरीज को मैग्नेटिक चार्जर के साथ लॉन्च किया है. लॉन्च इंट्रोड्यूस करने के बाद कंपनी का ये इंडस्ट्री का पहला स्मार्टफोन बन गया है, जो मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. इसे कंपनी पहले ही ग्लोबली लॉन्च कर चुकी है. आज इसे इंडियन मार्केट में उतार दिया गया है.
2/6Infinix Note 40 Pro 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने ₹21,999 रुपये में लॉन्च किया है. ये कीमत इसके 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज की है. खास बात ये है कि इस फोन में 2 साल का एंड्रॉयड अपडेट और 36 महीने का सिक्योरिटी पैच दिया गया है.
3/6फोन की अर्ली बर्ड सेल भी आज से भी फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है. इस सेल के तहत फोन खरीदने पर 1000 रुपये का Magcase और 3,999 रुपये का MagPower फ्री मिलेगा. साथ ही, HDFC बैंक के कार्ड पर 2000 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है. हालांकि, ध्यान रखें कि यह ऑफर केवल आज तक के लिए वैलिड है. स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में आया है.
4/6Infinix Note 40 Pro+ 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने ₹24,999 रुपये में लॉन्च किया है. इसे भी एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. ये कीमत 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज की है. फोन दो कलर ऑप्शन में आया है. इसकी सेल 25 अप्रैल से शुरू है.
5/6Pro मॉडल में 6.78 इंच का Full HD+ डिस्प्ले, रिफ्रेश रेट 120hz है. इसका पिक्सल रेजलूशन 2436 x 1080. फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है. इसके अलावा, हैंडसेट Mediatek Dimensity 7020 प्रोसेसर के साथ आता है. फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअर से लैस है. इसमें OIS सपोर्ट के साथ 108MP का मेन कैमरा, 2MP का दूसरा और 2MP का तीसरा सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा मिल रहा है.
6/6प्रो प्लस मॉडल 4600mAh की बैटरी से लैस है. इसमें 6.78 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है. फोन XOS 14 पर रन करता है. फोन में 12GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है. हैंडसेट में 108MP मेन, 2MP दूसरा और 2MP तीसरा सेंसर मिल रहा है. सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें भी MediaTek DIMENSITY 7020 प्रोसेसर दिया गया है.