&format=webp&quality=medium)
Oppo Find N3 Flip Launch Tomorrow: ओप्पो अपना मचअवेटेड स्मार्टफोन Find N3 Flip फोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसकी लॉन्चिंग कल यानी 12 अक्टूबर को होगी. लॉन्च से पहले ही ओप्पो के इस फोन की कीमत का खुलासा हो गया है. ये कंपनी का पिछले साल लॉन्च हुआ Find N2 Flip का सक्सेसर वर्जन है. कंपनी Find N3 Flip को पहले ही चीन में लॉन्च कर चुकी है. फीचर्स की बात करें तो ये स्मार्टफोन 512GB स्टोरेज, 50MP कैमरा और 4,300mAh बैटरी से लैस हो सकता है. वहीं इसकी ओपन डिस्प्ले का साइज 6.80 इंच AMOLED हो सकता है तो कवर डिस्प्ले का हो सकता है 3.26 इंच. यहां जानिए लॉन्च से पहले कीमत, फीचर्स से लेकर सबकुछ.
बता दें, Oppo के इस स्मार्टफोन की एंट्री कल यानी 12 अक्टूबर को होगी. इसका लॉन्च इवेंट शाम 7 बजे से शुरू होगा. इसकी लाइव स्ट्रीमिंग यूजर्स कंपनी के ऑफिशियल हेंडल पर देख सकते हैं. जैसे कि X, Website और YouTube. जैसा की हमने बताया कि ये फोन पिछले साल लॉन्च हुए Find N2 Flip का सक्सेसर वर्जन है, जिसकी कीमत है 89,999 रुपये.
ओप्पो के इस फोन की संभावित कीमत 94,999 रुपये हो सकती है. ये कीमत इसके 12GB RAM, 256GB स्टोरेज की है. ऑफर के बाद ग्राहक इस फोन को 89,622 रुपये में खरीद सकते हैं.
चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस के मुताबिक, Find N3 Flip में 6.80 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है. कवर डिस्प्ले साइज इसका 3.26 इंच हो सकता है. इसके अलावा ये फ्लिप फोन MediaTek Dimensity 9200 प्रोसेसर, 12GB RAM, 512GB Storage से लैस हो सकता है.
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप सर्कुलर मॉड्यूल में शामिल है. इसमें 50MP Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मौजूद है. इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 32MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है. सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन में 4,300mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें