JIO के ग्राहकों के लिए अच्‍छी खबर, इस स्‍ट्रेटजी से बढ़ेगी वोडा और एयरटेल की मुश्किल

रिलायंस जियो इंफोकॉम (JIO) ने यह कहकर अपने ग्राहकों की खुशी बढ़ा दी है कि वह मौजूदा समय में कॉल और डाटा टैरिफ में कोई छेड़छाड़ नहीं करने जा रही है.
JIO के ग्राहकों के लिए अच्‍छी खबर, इस स्‍ट्रेटजी से बढ़ेगी वोडा और एयरटेल की मुश्किल

कंपनी के जो प्‍लान जिस दर में उपलब्‍ध हैं, उनमें कोई बदलाव नहीं होगा. (फाइल फोटो)

रिलायंस जियो इंफोकॉम (JIO) ने यह कहकर अपने ग्राहकों की खुशी बढ़ा दी है कि वह मौजूदा समय में कॉल और डाटा टैरिफ में कोई छेड़छाड़ नहीं करने जा रही है. कंपनी के जो प्‍लान जिस दर में उपलब्‍ध हैं, उनमें कोई बदलाव नहीं होगा. रिलायंस जियो के इस संकेत से वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्‍योंकि उन पर भी टैरिफ को लेकर भारी दबाव है, सस्‍ती कॉल दरों से उनका राजस्‍व लगातार घट रहा है.

इकोनॉमिक टाइम्‍स की खबर के मुताबिक उधर नए ग्राहक जोड़ने के मामले में भी रिलायंस जियो सबसे आगे रही. नवंबर 2018 में कंपनी ने कुल 88.01 लाख नए ग्राहकों को देश भर में जोड़ा. यह किसी भी अन्य दूरसंचार सेवा प्रदाता से अधिक है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के आंकड़ों से पता चलता है कि जियो का ग्राहक आधार 30 नवंबर 2018 तक बढ़कर 27.16 करोड़ हो गया है.

आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर के अंत तक देश में मोबाइल ग्राहकों की कुल संख्या 117.18 करोड़ थी, जिसमें 17.39 लाख ग्राहक इसी माह जोड़े गए. ट्राई ने एक बयान में कहा कि पिछले साल नवंबर में वायरलेस ग्राहकों (जीएसएम, सीजीएमए और एलटीई) की कुल संख्या बढ़कर 117.76 करोड़ हो गई, जबकि इसके एक महीने पहले यह संख्या 117 करोड़ थी. इस प्रकार से इसमें 0.15 फीसदी की मासिक तेजी दर्ज की गई."

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6