Jio के नाम एक और रिकॉर्ड, 4G नेटवर्क में नीदरलैंड और जापान को पछाड़ा

Jio का 97.5 फीसदी का 4जी उपलब्धता स्कोर सर्वाधिक है. जियो की इतने कम समय में 97.5 फीसदी 4जी उपलब्धता तक पहुंचने की उपलब्धि वास्तव में आश्चर्यजनक है.
Jio के नाम एक और रिकॉर्ड, 4G नेटवर्क में नीदरलैंड और जापान को पछाड़ा

'मोबाइल नेटवर्क एक्सपीरियंस' रिपोर्ट में कहा गया है कि जियो का स्कोर एक फीसदी बढ़कर 97.5 फीसदी तक पहुंच गया, जो लगभग छह महीने पहले 96.7 फीसदी था.

भारत में मोबाइल नेटवर्क में क्रांति लाने वाली निजी दूरसंचार कंपनी रियालंय जियो लगातार कामयाबी के सोपान चढ़ रही है. जियो के नाम अब एक और उपलब्धि जुड़ गई है. दुनिया में किसी भी अन्य ऑपरेटर ने 4जी उपलब्धता के मामले में भारत में रिलायंस जियो की तुलना में अपने-अपने देश के स्तर पर बेहतर प्रदर्शन नहीं किया है. लंदन स्थित मोबाइल एनालिटिक्स कंपनी ओपनसिग्नल की एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है.

'मोबाइल नेटवर्क एक्सपीरियंस' रिपोर्ट में कहा गया है कि जियो का स्कोर एक फीसदी बढ़कर 97.5 फीसदी तक पहुंच गया, जो लगभग छह महीने पहले 96.7 फीसदी था.

रिपोर्ट में कहा गया कि जियो का 97.5 फीसदी का 4जी उपलब्धता स्कोर सर्वाधिक है, जिसे हमने अपनी किसी भी रिपोर्ट में देश के स्तर पर दर्ज किया है. जियो की इतने कम समय में 97.5 फीसदी 4जी उपलब्धता तक पहुंचने की उपलब्धि वास्तव में आश्चर्यजनक है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ओपनसिग्नल ने कहा कि अमेरिका में दो ऑपरेटरों ने 90 फीसदी से अधिक स्कोर हासिल किया है, जबकि ताइवान में चार ऑपरेटर इस निशान से ऊपर हैं, लेकिन अभी तक किसी भी बाजार में किसी ने भी 95 फीसदी से ऊपर का स्कोर हासिल नहीं किया था.

रिपोर्ट में कहा गया कि यहां तक कि यूरोप के सबसे विकसित मोबाइल बाजार माने जाने वाले नीदरलैंड में केवल एक ऑपरेटर ने 95 फीसदी का निशान पार किया है, और जापान में दो ऑपरेटरों ने इस बेंचमार्क को प्राप्त किया है.

जी बिजनेस LIVE TV देखें

हालांकि, अध्ययन से पता चला है कि भारती एयरटेल ने 4जी उपलब्धता में सबसे बड़ी वृद्धि हासिल की है क्योंकि इसका स्कोर 10 फीसदी से अधिक बढ़कर 85 फीसदी से अधिक हो गया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6