&format=webp&quality=medium)
Google Pay पर आसानी से बदलें अपना यूपीआई पिन (Reuters)
Google Pay UPI PIN: मौजूदा समय में हर कोई ऑनलाइन वॉलेट या डिजिटल वॉलेट (Digital Wallet) का इस्तेमाल करता है. जिसके पास स्मार्टफोन है उसके पास गूगल पे (Google Pay), फोन पे (Phone Pay) या पेटीएम (Paytm) जरूर होगा. इन पेमेंट मोड्स के इस्तेमाल से पेमेंट करने में आसानी हो जाती है. जो लोग अपने पास कैश नहीं रखते उनके लिए ये पेमेंट मोड काफी काम की चीज है.
डिजिटल पेमेंट के लिए पासवर्ड या UPI पिन का होना बहुत जरूरी है. अगर आपके पास गूगल पे ऐप है तो इसका यूपीआई पिन भी होगा. ऐसे में यूपीआई पिन को याद रखना बहुत जरूरी है और अगर गलती से इसे भूल जाएं तो ट्रांजैक्शन करने में दिक्कत आ जाती है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप अपना यूपीआई पिन (UPI PIN) बदल सकते हैं.
Google के मुताबिक, अगर यूजर 3 बार से ज्यादा गलत UPI PIN एंटर करते हैं तो उन्हें अपना पिन रिसेट करना होगा और अपना ट्रांजैक्शन करने के लिए 24 घंटे का इंतजार करना होगा. बता दें कि इस 24 घंटे के दौरान पैसे भेज या रिसीव नहीं कर सकते.
बता दें कि Google Pay पर यूजर्स को अपने अकाउंट और पिछले ट्रांजैक्शन की जांच करने में भी सक्षम बनाता है. अगर आपको अपने गूगल पे पर अपना बैंक बैलेंस देखना है तो वो भी आप चेक कर सकते हैं...