Xiaomi Smarter Living 2023: Xiaomi ने अपने Smarter Living 2023 इवेंट में प्रोडक्ट्स की नई रेंज पेश की है. इनमें Xiaomi Smart TV X Pro series, Air Purifier 4, Robot Vaccum Mop 2i और Beard Trimmer 2C शामिल हैं. TVXProSeries Xiaomi का पहला स्मार्ट टीवी है, जो गूगल टीवी को सपोर्ट करता है. वहीं Smart Air Purifier 4 कुल 463Sq.FT के एरिया की एयर को प्योर करता है. आइए जानते हैं इन प्रोडक्ट्स की खासियत.
1/5TVXProSeries Xiaomi का पहला स्मार्ट टीवी है, जो गूगल टीवी को सपोर्ट करता है. कनेक्टिविटी के इसमें ब्लूटूथ 5.0 मिलता है. ये टीवी Quad Core A55 से लैस है, जिसके साथ 2GB RAM और 16GB स्टोरेज मिलता है. इस टीवी में 4K HDR, Dolby Vision IQ, Vivid Picture Engine 2 technology और Wide Colour Gamut टेक्नोलॉजी आदि दी गई है.
2/5इस लाइनअप के तहत स्मार्ट एयर प्यूरीफायर 4 और एयर प्यूरीफायर 4 लाइट को भारतीय बाजार में उतारा गया है. Smart Air Purifier 4 कुल 463Sq.FT के एरिया की एयर को प्योर करता है. इसे फोन से कंट्रोल कर सकते हैं. इनमें ट्रिपल लेयर फिल्टर शीट लगी है.
3/5इस रोबोट को 2200Pa पावरफुल सक्शन का सपोर्ट मिला है. साथ ही, इसमें जिग-जेग क्लीनिंग, 25 हाई-प्रीसिशन सेंसर, Gyroscope और नेविगेशन के लिए ऑप्टिकल सेंसर दिया गया है. इस Vaccum में 450Ml डस्ट कम्पार्ट हो सकता है और 270Ml पानी भरा जा सकता है.
4/5शाओमी का लेटेस्ट बियर्ड ट्रिमर यू-शेप्ड और पांच अलग-अलग प्रकार के स्टेनलेस स्टील ब्लेड के साथ आता है. इसके साथ 0.5 से 20mm के बियर्ड कॉम्ब मिलते हैं, जिनके जरिए यूजर अपनी दाढ़ी सेट कर सकते हैं. ट्रिमर में पावरफुल बैटरी मिलती है, जो फुल चार्ज में पूरे 4 हफ्ते तक काम करती है
5/5Xiaomi Smart TV X Pro series की कीमत है 45,999 रुपए. Smart Air Purifier 4 की कीमत है 13,999 रुपए. वहीं Robot Vaccum Mop 2i की 16,999 और Beard Trimmer 2C की कीमत 1,199 रुपए है.