Smartwatches under ₹3000: अगर आप फेस्ट फीचर्स से लैस एक बजट स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं, तो आप सही जगह हैं. आज के समय में हर किसी के हाथ में स्मार्टवॉच दिखती है, क्योंकि कंपनियों ने हर आदमी के लिए बजट के अंडर स्मार्टवॉच उतार दी है. हम आपके लिए 3,000 रुपए से कम कीमत वाली स्मार्टवॉच लेकर आए हैं, जिसके अंदर आपको गैलरी में कॉलिंग फंक्शन, ब्लूटूथ मोड जैसे कई सारे फीचर्स मिल जाएंगे. आइए देखते हैं कौन-सी है आपके बजट के अंदर फिट.
1/5बोट की यह स्मार्टवॉच ऑफिशियल वेबसाइट पर ज्यादा कीमत के साथ लिस्ट है. आप इस वॉच को Amazon से केवल 2,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. फीचर्स पर नजर डालें तो बोट एक्सटेंड प्रो में 1.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 700 से अधिक एक्टिव स्पोर्ट्स मोड और कई वॉच फेस दिए गए हैं. इसके साथ ही वॉच में कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है.
न्वाइज की इस स्मार्टवॉच को कंपनी की वेबसाइट से केवल 2,799 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है. इस स्मार्टवॉच में 1.69 इंच की स्क्रीन, ब्लूटूथ कॉलिंग और वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है. इसके अलावा वॉच में पावरफुल बैटरी मिलती है, जो फुल चार्ज होने पर लगातार 7 दिन तक काम करती है.
यह स्मार्टवॉच कॉलिंग फीचर के साथ आती है. इसमें 1.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले जैसे लेटेस्ट स्पेसिफिकेशन्स दिए गए हैं. इसके अलावा स्मार्टवॉच में SpO2, हार्ट-रेट और स्लीप ट्रैकिंग की सुविधा मिलती है. इसे Amazon से 2,899 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है.
4/5इस वॉच को कंपनी की वेबसाइट से 2999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है. इसमें कॉलिंग का सपोर्ट दिया गया है. इसके अलावा स्मार्टवॉच में 1.72 इंच की स्क्रीन, हार्ट-रेट, SpO2 सेंसर और 290mAh की बैटरी मिलती है, जो फुल चार्ज में 7 दिन का बैकअप देती है.
5/5फायर-बोल्ट की यह वॉच कंपनी की वेबसाइट पर 2999 रुपये की कीमत पर लिस्ट है. अगर आप इसे सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो आप Amazon से इसे 2,299 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं. इसमें आपको कॉलिंग की सुविधा के साथ हार्ट-रेट जैसे हेल्थ फीचर्स मिलेंगे. अन्य स्पेक्स की बात करें तो वॉच में 1.72 इंच की स्क्रीन दी गई है. इसके अलावा वॉच में पावरफुल बैटरी मिलती है. कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी फुल चार्ज में 6 दिन तक काम करती है.