Dell ने इंडियन मार्केट में अपने दो गेमिंग लैपटॉप्स लॉन्च कर दिए हैं. इनका नाम Alienware और Inspiron है, जिनकी नई सीरीज पेश की है. दोनों सीरीज दो-दो लैपटॉप्स Alienware m18, Alienware x16 R1, Inspiron 16 और Inspiron 16 2-in-1 शामिल हैं. इसमें दमदार पावर, परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया गया है. इससे पहले CES 2023 इवेंट में कंपनी Alienware m18 और x16 R1 को पेश कर चुकी है. इस सीरीज में यूजर्स के गेमिंग एक्सपीरियंस को खास बनाने के लिए 13th Gen Intel Core प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 40 Series GPUs जोड़ा गया है. आइए जानते हैं इन लैपटॉप की खासियत.
1/6Alienware m18 में यूजर्स के गेमिंग एक्सपीरियंस को खास बनाने के लिए 13th Gen Intel Core प्रोसेसर जोड़ा गया है. प्रोसेसर के अलावा लैपटॉप्स की डिजाइन काफी शानदार है. इन्हें Legend 3.0 डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है, जिससे लैपटॉप को ओपन करना और पकड़ना काफी आसान है.
2/6Alienware x16 R1 में यूजर्स के गेमिंग एक्सपीरियंस को खास बनाने के लिए NVIDIA GeForce RTX 40 Series GPUs को जोड़ा गया है. प्रोसेसर के अलावा लैपटॉप्स की डिजाइन काफी शानदार है. इन्हें Legend 3.0 डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है, जिससे लैपटॉप को ओपन करना और पकड़ना काफी आसान है.
3/6Alienware m18 की कीमत 3,59,990 रुपए से शुरू होती है. वहीं Alienware x16 R1 को कंपनी ने भारत में 3,79,990 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है. इसकी बिक्री Dell.com पर 21 अप्रैल, 2023 से शुरू होगी.
4/6Inspiron 16 के फीचर्स की बात करें, तो इसमें बेहतर परफॉर्मेंस, अच्छी मल्टी-टास्किंग के अलावा बहुत कुछ मिलेगा. 13Th जेनरेशन के Intel Core प्रोसेसर वाला लैपटॉप 16.10 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन के साथ आएगा. इसका मतलब ये कि इसमें यूजर्स को कंटेंट देखने में काफी मजा आने वाला है. इसके अलावा इसमें अप-फायरिंग स्पीकर, Dolby Atmos स्पेसियल ऑडियो के साथ-साख फुल HD रेजोल्यूशन कैमरा दिया गया है.
5/6Inspiron 16 2-in-1 के फीचर्स की बात करें, तो इसमें बेहतर परफॉर्मेंस, अच्छी मल्टी-टास्किंग के अलावा बहुत कुछ मिलेगा. 13Th जेनरेशन के Intel Core प्रोसेसर वाला लैपटॉप 16.10 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन के साथ आएगा. इसका मतलब ये कि इसमें यूजर्स को कंटेंट देखने में काफी मजा आने वाला है. इसके अलावा इसमें फ्रंट-फायरिंग टेक्नोलॉजी वाले इनोवेटिव क्वाड स्पीकर, Dolby Atmos स्पेसियल ऑडियो के साथ-साख फुल HD रेजोल्यूशन कैमरा दिया गया है.
6/6