&format=webp&quality=medium)
फेसबुक मैसेंजर का अनसेंड फीचर वाट्सऐप के अनसेंड फीचर की तरह ही है.
सोशल नेटवर्किंग फेसबुक ने अपने मैसेंजिंग एप मैसेंजर के लिए 'अनसेंड' फीचर जारी किया है, जो यूजर्स को चैट थ्रेड से 10 मिनट के अंदर अपने मैसेज को डिलीट करने की सुविधा देगा.
द वर्ज की रिपोर्ट में बताया गया है कि फेसबुक ने कहा है कि आईओएस और एंड्रायड पर उनके मैसेंजर के नवीनतम वर्शन में नया फीचर उपलब्ध होगा. कंपनी ने कहा कि नई क्षमता जकरबर्ग की शक्ति पर आधारित है, लेकिन मैसेंजर पर लोगों को व्यापक कार्यक्षमता प्रदान करने के लिए इसमें कुछ सुधार किया गया है."
यह वाट्स एप के अनसेंड फीचर की तरह ही है. इस सुविधा से यूजर्स को दो विकल्प मिलते हैं. पहला 'रिमूव फॉर एवरीवन' और 'दूसरा रिमूव फॉर यू.' ये विकल्प मैसेंजर पर भी अब उपलब्ध है.