Stocks to Buy: ग्लोबल सेंटीमेंट के चलते बाजारों में गिरावट बनी हुई है. मंगलवार को लगातार पांचवे कारोबारी सेशन बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए. मेटल, बैंकिंग और फाइनेंशियल स्टॉक्स में तगड़ी बिकवाली देखने को मिली थी. पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 4 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है. इस बीच, कॉरपोरेट डेवलपमेंट और बेहतर आउटलुक के दम पर ब्रोकरेज हाउसेस ने कुछ क्वालिटी शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. इनमें हमने 5 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज की राय दी है. इन शेयरों में आगे मौजूदा भाव से करीब 59 फीसदी तक का शानदार रिटर्न मिल सकता है.
1/5Teamlease Services के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Edelweiss Securities ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 4,660 रुपये का है. 27 सितंबर 2022 को शेयर का भाव 3,144 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 1516 रुपये या करीब 48 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
2/5Somany Ceramics के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Edelweiss Securities ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 916 रुपये का है. 27 सितंबर 2022 को शेयर का भाव 575 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 341 रुपये या करीब 59 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
3/5Kajaria Ceramics के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Edelweiss Securities ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1,361 रुपये का है. 27 सितंबर 2022 को शेयर का भाव 1,231 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 130 रुपये या 11 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
4/5Alicon Castalloy के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Sharekhan ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 1111 रुपये का है. 27 सितंबर 2022 को शेयर का भाव 890 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 221 रुपये या करीब 25 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
5/5Vinati Organics के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Sharekhan ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट प्राइस 2,500 रुपये का है. 27 सितंबर 2022 को शेयर का भाव 2,055 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 445 रुपये या करीब 22 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
(सभी फोटो प्रतीकात्मक) (डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)