PSU पावर स्टॉक NTPC को ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज ने फंडामेंटल आधार पर निवेश के लिए चुना है. ब्रोकरेज ने इस स्टॉक में अगली 3-4 तिमाही के लिए निवेश की सलाह दी है. एनटीपीसी देश की सबसे बड़ी पावर जेनरेटिंग कंपनी है. 1 मार्च 2023 के आधार पर कंपनी की सालाना क्षमता 71594 मेगावाट बिजली उत्पादन की है. 2032 तक कंपनी की योजना 130 गीगावाट तक क्षमता विस्तार की है. आइए जानते हैं कि NTPC को लेकर तमाम ब्रोकरेज ने क्या-क्या टारगेट्स और रेटिंग दी है.
1/5NTPC का शेयर 22 मार्च को 174 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. अगली 3-4 तिमाही के लिए एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने निवेश की सलाह दी है. बेस केस का टारगेट 193 रुपए और बुल केस का टारगेट 206 रुपए का दिया है. 175-179 रुपए के दायरे में खरीद की सलाह है. गिरावट आने पर 155-159 रुपए का दायरे में ऐड करने की सलाह है.
2/5ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने NTPC में BUY की सलाह दी है और टारगेट प्राइस 195 रुपए का दिया है. मार्गन स्टैनली ने ओवरवेट की रेटिंग दी है और 198 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. CITI ने बाय की सलाह दी है और 202 रुपए का टारगेट दिया है. HSBC ने टारगेट प्राइस को 205 रुपए से बढ़ाकर 210 रुपए किया है. उसने भी BUY की सलाह दी है.
3/5वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी ने कुल दो डिविडेंड जारी किया है. पहला डिविडेंड अगस्त 2022 को जारी किया गया था. उस समय कंपनी ने 3 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दिया. फरवरी में 3 तारीख को दूसरे डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट था. इसबार 4.25 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड जारी किया गया था.
4/5NTPC का शेयर 22 मार्च को 174 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 183 रुपए और न्यूनतम स्तर 131 रुपए का है. कंपनी का मार्केट कैप 1.7 लाख करोड़ रुपए है. डिविडेंड यील्ड 4 फीसदी से ज्यादा है. मतलब, अगर किसी निवेशक ने इसमें 100 रुपए का निवेश किया होगा तो हर साल उसे 4 रुपए डिविडेंड के रूप में मिले होंगे.