Dividend Stocks to Buy: शेयर बाजार में लगातार 2 दिन से बिकवाली है. कमजोर बाजार में खबरों के दम पर स्टॉक एक्शन देखने को मिल रहा है. क्योंकि इस समय नतीजों का सीजन चल रहा है. ऐसा ही एक शेयर ICICI Lombard General Insurance है, जो Q4 रिजल्ट्स के चलते खबरों में है. कंपनी जबरदस्त नतीजों के साथ-साथ 55% के फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है. प्राइवेट सेक्टर की जनरल इंश्योरेंस कंपनी का मुनाफा मार्च तिमाही 40% बढ़कर 437 करोड़ रुपए रहा. कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू के इक्विटी शेयर पर 5.50 रुपए का फाइनल डिविडेंड का ऐलान भी किया है. अच्छे नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउसेज ने शेयर में इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजी भी दी है. इसके मुताबिक शेयर 38% का तगड़ा रिटर्न दे सकता है.