&format=webp&quality=medium)
एक्सिस सिक्योरिटीज ने निफ्टी पर मार्च 2023 का टारगेट 18,400 पर बरकरार रखा है. (File Photo)
Axis Securities Top October Picks: महंगाई और मंदी की चिंता से शेयर बाजार में दबाव है. पिछले महीने निफ्टी50 इंडेक्स में 4% से ज्यादा की गिरावट आई. ब्रोकिंग फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में भारतीय बाजार ने लचीलापन दिखाया है. मार्जिन में सुधार, अन्य इमर्जिंग मार्केट की तुलना में बेहतर इकोनॉमिक आउटलुक की वजह से प्रमुख ग्लोबल मार्केट से बेहतर प्रदर्शन किया है. इसे देखते हुए लॉर्ज कैप, मिडकैप और स्मालकैप सेक्टर के 16 शेयरों में निवेश की सलाह दी है.
Axis Securities का कहना है कि महीने की दूसरी छमाही में US फेड के आक्रामक रुख के बाद हम ग्लोबल मार्केट में कमजोरी देख रहे हैं. निवेशकों को 2022 के बाकी दो FOMC बैठकों में दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद है. मजबूत डॉलर को देखते हुए हमारा मानना है कि नियर टर्म में बाजार वॉलेटाइल और रेंज बाउंड में रहेगा. हालांकि, मिडियम से लॉन्ग टर्म में भारतीय बाजार के अपने मजबूत इकोनॉमिक आउटलुक के कारण ग्लोबल मार्केट से बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना है.
नॉर्मल मॉनसून ग्रामीण रिकवरी में विश्वास लाता है. प्राइवेट कंजम्पशन में तेजी आ रही है और शहरी मांग में निरंतर सुधार देखा गया है, जिसे आगामी त्योहारी सीजन में और रफ्तार मिलनी चाहिए. ग्रामीण मांग में तेजी के साथ आर्थिक गतिविधियों में सुधार के अच्छे संकेत हैं. इसे ध्यान में रखते हुए आगामी त्योहारों की मांग के साथ, घरेलू थीम्स के बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना है.
ब्रोकरेज ने अक्टूबर महीने के लिए जिन स्टॉक्स को चुना है, उनमें ICICI Bank, Coal India, Tech Mahindra, Maruti Suzuki, SBI, Bajaj Finserv, Dalmia Bharat, Federal Bank, Varun Beverages, Ashok Leyland, Astral Ltd (India), Bata India, APL Apollo Tubes, HealthCare Global Enterprises, Praj Industries, CCL Products (India) शामिल हैं.

ब्रोकरेज हाउस ने निफ्टी पर मार्च 2023 का टारगेट 18,400 बरकरार रखा है. ब्रोकरेज का कहना है कि मार्केट का लॉन्ग-टर्म आउटलुक पॉजिटिव है. निवेशक ‘Buy on Dips’ को फॉलो करें. निवेशकों को अच्छी लिक्विडिटी (10%) बनाने रखने की सलाह है ताकि वो बहुत हाई अर्निंग वाली कंपनियों में 12 से 18 महीने के नजरिये से निवेश कर सकें.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये ज़ी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)