&format=webp&quality=medium)
Stock Of The Day: शेयर बाजार में इन दिनों तगड़ा एक्शन है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स में हलचल है. घरेलू बाजार पर ग्लोबल संकेतों का असर है. बाजार के इस ट्रेंड में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं. आज ऐसा ही एक शेयर मार्केट गुरु अनिल सिंघवी के रडार पर है. उन्होंने खरीदारी के लिए बाजार के दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी की कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट यानी डीमार्ट में खरीदारी की राय दी है.
मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि Avenue Supermarts यानी DMart में खरीदारी की सलाह है. इस ट्रेड के लिए 3525 रुपए का स्टॉपलॉस रखें. शेयर के लिए 3635, 3660 और 3690 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. बता दें कि कल BSE पर डीमार्ट का शेयर 3590.45 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
उन्होंने कहा कि डीमार्ट के शेयर को खरीदने की 2 वजह है. पहला शेयर पर ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस UBS ने अपग्रेड किया है. इसे बिकवाली से खरीदारी की रेटिंग कर दी है. साथ ही शेयर पर टारगेट को बढ़ाकर 4700 रुपए कर दिया है. पहले शेयर पर 3700 रुपए का टारगेट दिया था. मार्केट गुरु ने कहा आगे डीमार्ट का ऑपरेशनल प्रदर्शन भी दमदार रहने का अनुमान है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें