&format=webp&quality=medium)
Anil Singhvi Stocks: शेयर बाजार में नए रिकॉर्ड और रैली के बीच कुछ सेक्टरों पर फोकस लगातार बना हुआ है. इसमें FMCG, Cement और Pharma सेक्टरों में खूब हलचल दिख रही है. नई सरकार के गठन के बाद खासकर सीमेंट सेक्टर की चर्चा हो रही है और फार्मा सेक्टर तो है ही ऑल टाइम फेवरेट में से एक. ऐसे में मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने अपने Stocks of the Day में इन्हीं 2 सेक्टरों के 2 शेयर चुने हैं. इनमें Ambuja Cement और Mankind Pharma शामिल हैं.
अंबुजा सीमेंट के फ्यूचर्स में खरीदारी की सलाह है. स्टॉपलॉस 662 पर रखना है और टारगेट प्राइस दिया है 676, 682, 690. स्टॉक ने लगातार तेजी का मूव दिखाया है. चार्ट पर मजबूत अपट्रेंड दिख रहा है. साथ ही कंपनी दक्षिण भारत में बड़े अधिग्रहण करने की योजना बना रही है, ऐसे में ये भी स्टॉक के लिए बड़ा ट्रिगर हो सकता है.
फार्मा कंपनी Mankind Pharma के स्टॉक में खरीदारी की राय है. स्टॉपलॉ 2200 दिया है और टारगेट प्राइस रहेगा 2275, 2300, 2345. फार्मा शेयरों ने लगातार मजबूत तेजी देखी है. मोती लाल ओसवाल भी स्टॉक पर काफी बुलिश हैं और ब्रोकरेज ने 2650 का तगड़ा टारगेट दिया है. ऐसे में यहां खरीदारी करके चलने की सलाह है.