&format=webp&quality=medium)
निवेशक आज Polycab India Ltd में पैसा लगा सकते हैं.
शेयर बाज़ार में हर दिन चल रही हलचल के बीच हम आपके लिए ऐसा शेयर लेकर आए हैं, जिससे अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए पैसा इन्वेस्ट करने का प्लान कर रहें है तो ये शेयर आपकी अच्छी कमाई करा सकता हैं. ज़ी बिज़नेस की खास पेशकश 'मल्टीबैगर मिडकैप' शेयर में आज आनंद राठी सिक्योरिटीज के सिद्धार्थ सेडानी का पसंदीदा शेयर पॉलीकैब इंडिया लिमिटे (Polycab India Ltd) है.
क्यों पसंद है?
पॉलीकैब 'connection zindagi ka' के विज्ञापन से काफी मशहूर है. पॉलीकैब भारत में तारों और केबलों को बनाने और बिक्री का कारोबार करने वाली बड़ा कंपनियों मे से एक है. आइये जानते हैं क्यों लगाना चाहिए इस शेयर में पैसा...
वायर्स-केबल्स कारोबार में लीड़िग कंपनी
कंपनी का बड़ा डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क है.
नेट कैश काफी अच्छ स्तर से बड़ (बढ़) रहा है.
एक्सपोर्ट में भी अच्छा perform कर रहा है.
Polycab India Ltd
Current Price (मार्केट प्राइस): 1,125.60 रुपए
Target Price (लक्ष्य): 1200 रुपए
निवेशक आज Polycab India Ltd में पैसा लगा सकते हैं. शेयर इस समय बाजार में 1,125.60 रुपए प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है. इस शेयर का टारगेट प्राइस 1200 रुपए दिया गया है. इस शेयर में पैसा लगाकर एक साल में ही शानदार मुनाफा कमाया जा सकता है. सिद्धार्थ सेडानी ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है. इस शेयर में आपको एक साल में 75 रुपये तक का रिटर्न मिल सकता है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
ज़ी बिज़नेस रोजाना आपको ऐसे ही दमदार शेयर बताता है, जिसमें पैसा लगाकर आप कमाई कर सकते हैं. अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने का प्लान कर रहा है तो सुबह मार्केट ओपनिंग के साथ ही देख सकते हैं ज़ी बिज़नेस की खास पेशकश 10 की कमाई, मल्टीबैगर मिडकैप, आज के 2000. इनमें एक्सपर्ट्स चुनते हैं आपके लिए एक शेयर, जो कराता है कमाई.